Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

केएमपी पर भयंकर सड़क हादसा, कई वाहनों की टक्‍कर में 9 लोगों की मौत

  • October 22, 2021
केएमपी पर भयंकर सड़क हादसा, कई वाहनों की टक्‍कर में 9 लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
  • कई वाहनों की टक्‍कर में करीब 9 लोगों की मौत होने की प्राथमिक सूचना है वहीं कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों के शवों को बहादुरगढ़ के सिविल अस्‍पताल में ले जाया गया है। शवों की शिनाख्‍त नहीं हो सकी है। वहीं शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो चुके हैं

बहादुरगढ़। झज्‍जर में बादली के पास कुंडली-मानेसर-पलवल केएमपी एक्‍सप्रेस वे पर भयंकर हादसा हुआ है। कई वाहनों की टक्‍कर में करीब 9 लोगों की मौत होने की प्राथमिक सूचना है, वहीं कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों के शवों को बहादुरगढ़ के सिविल अस्‍पताल में ले जाया गया है। शवों की शिनाख्‍त नहीं हो सकी है। वहीं शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो चुके हैं। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है तो वहीं मृतकों के स्‍वजनों से बात करने का प्रयास किया जा रहा है।

झज्‍जर एसीपी यशवर्धन ने बताया कि अलसुबह एक अर्टिगा गाड़ी में करीब 11 लोग सवार थे और ये सभी राजस्‍थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर के पास स्थित गोगामेड़ी धाम के मेले से आए थे और गाजियाबाद के सिरसागंज जा रहे थे। वहीं निवासी यूपी के फिरोजाबाद जिले के गांव नांगल अनूप के थे। इन्‍होंने अपनी गाड़ी को रोड पर खड़ा किया हुआ था। चालक जैसे ही गाड़ी लेकर चला तो इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने अर्टिगा गाड़ी को रौंद दिया, इससे गाड़ी में सवार दस लोगों में से 8 की मौत हो गई तो दो बच्‍चे गंभीर हैं, इनकी हालत ठीक है।

वहीं इस हादसे के बाद यहीं से जा रही एक इको कार के चालक ने जायजा लेने के लिए अपनी रफ्तार धीमी की तो इसकी टक्‍कर एक ट्रक से हो गई और इस कार के चालक की भी मौत हो गई। अर्टिगा कार में सवार मृतकों के शवों को बहादुरगढ़ के सिविल अस्‍पताल में भेजा गया है। वहीं दो घायलों को रोहतक के पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। हादसा इतना खतरनाक था कि जिसने भी देखा सिहर गया। गाडि़यों के परखच्‍चे उड़ गए। अर्टिगा गाड़ी के महज चंद अवशेष बचे हैं। इससे पहले भी केएमपी पर सड़क हादसे होते रहे हैं मगर इस बार यह बड़ा हादसा है। एक ही झटके में नौ लोगों की जान चली गई।

अभी मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतक उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले थे। बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में जो करीब दो ढाई साल की बच्ची है। वह अपने पापा का नाम उमेश और मम्मी का नाम आरती बता रही है। मिंटू मामा का नाम भी बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों में चार पुरुष, तीन महिलाएं और करीब डेढ़ साल का बच्चा है। जो करीब ढाई साल की बच्ची है। उसके पैर में चोट है। आठ मृतकों में से सिर्फ बच्चे का सिर बचा हुआ है। सभी वयस्कों में से एक महिला का कुछ हद तक सिर बचा है। बाकी सभी के कुचलकर खत्म हो गए।

अर्टिगा गाड़ी के चालक का नाम अमन उर्फ मोनू है। वह फिरोजाबाद क्षेत्र का रहने वाला है। वह जैसे ही गाड़ी लेकर ट्रक के पीछे से चलने लगा। तभी यह घटना हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
5 हजार रुपये भत्ते से लेकर 25 लाख नौकरी तक, सपा के मैनिफेस्टो की बड़ी बातें

5 हजार रुपये भत्ते से लेकर 25 लाख नौकरी तक, सपा के मैनिफेस्टो की बड़ी बातें

  • November 26, 2026
यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीटों का पेंच फंसा, सुप्रिया श्रीनेत का बड़ा दावा- ‘हम…’

यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीटों का पेंच फंसा, सुप्रिया श्रीनेत का बड़ा दावा- ‘हम…’

  • November 26, 2026
संविधान दिवस पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का संदेश, बोले- हर हाल में संविधान की रक्षा करेंगे

संविधान दिवस पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का संदेश, बोले- हर हाल में संविधान की रक्षा करेंगे

  • November 26, 2026
‘हम कबाड़ सीट नहीं लेंगे, यह बिल्कुल कंफर्म है’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर इमरान मसूद का दोटूक बयान

‘हम कबाड़ सीट नहीं लेंगे, यह बिल्कुल कंफर्म है’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर इमरान मसूद का दोटूक बयान

  • November 26, 2026
आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आदेश किया रद्द

आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आदेश किया रद्द

  • November 26, 2026
संविधान दिवस पर पीएम मोदी का देश को मैसेज, बोले- ‘हमारी अनमोल धरोहर’

संविधान दिवस पर पीएम मोदी का देश को मैसेज, बोले- ‘हमारी अनमोल धरोहर’

  • November 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • जनता इंटर कॉलेज में मनाया संविधान दिवस, छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ November 26, 2026
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी अनंत ओझा का बेहट में फूलमालाओं से स्वागत November 26, 2026
  • ठंड बढ़ने के साथ जिला अस्पताल में बढ़े मौसमी बीमारियों के मरीज, रोजाना 30 से 50 पहुंच रहे मरीज November 26, 2026
  • उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने दिलाई संविधान की शपथ November 26, 2026
  • शिखर श्रीवास्तव बने सहायक आबकारी आयुक्त, उप आबकारी आयुक्त ने कंधे पर लगाया बैज November 26, 2026
  • मंडी पुलिस ने महिला नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 53 लाख की स्मैक बरामद November 26, 2026
  • किसानों को वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण, 50 कृषकों को बताई आय बढ़ाने की तकनीक November 26, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय में ‘आयुर्वेद अक्षरारंभ’ और ‘नवरंग-2026’ का भव्य शुभारंभ, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा November 26, 2026
  • खादी महोत्सव में उद्यमी संवाद कार्यक्रम आयोजित, मलखंभ के करतबों ने मोहा मन November 26, 2026
  • दबंगों ने दिव्यांग के घर में घुसकर की मारपीट, पुत्रवधू के जेवर छीनने का आरोप November 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021