संविधान दिवस पर पीएम मोदी का देश को मैसेज, बोले- ‘हमारी अनमोल धरोहर’
पीएम मोदी ने संविधान दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर बधाई देने के साथ एक श्लोक भी शेयर किया है. पीएम मोदी ने लिखा, ”सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. इस पावन अवसर पर पूज्य बाबासाहेब एवं संविधान सभा की समस्त महान विभूतियों को मेरा नमन और वंदन.”
पीएम मोदी ने आगे लिखा, ”संविधान के रूप में उनके द्वारा दी गई सौगात भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर है, जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी.”
नितिन गडकरी ने भी दी शुभकामनाएं
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है. संविधान दिवस के अवसर पर देश को प्रगतिशील संविधान देने वाले भारत रत्न भीमराव अंबेडकर और सभी देशभक्तों को नमन. सभी को भारतीय संविधान दिवस और राष्ट्रीय कानून दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संविधान दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “भारत का संविधान ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प का सशक्त आधार है. आइए, ‘भारत रत्न’ भीमराव अंबेडकर की ओर से रचित संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लें.”
