बड़गांव पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में आठ को दबोचा
बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में की गई कार्रवाई, सभी आरोपियों का चालान कर भेजा जेल
सहारनपुर। थाना बड़गांव पुलिस ने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह और उपनिरीक्षक हितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अतुल पुत्र अरविंद उर्फ टोनी निवासी ग्राम सहजी, मोंटी पुत्र नरेश और सौरभ पुत्र संजू उर्फ संजय निवासी ग्राम बड़गांव, कपिल पुत्र लोकेश निवासी ग्राम भूपखेड़ी, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर, गुलबहार पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम दल्हेड़ी, मुसाफर अली उर्फ छोटा जब्बार निवासी ग्राम नूनाबड़ी तथा आसिफ पुत्र मुसाफर अली निवासी ग्राम नूनाबड़ी, थाना बड़गांव शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आठ आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
