भाजपा प्रदेश सह प्रभारी अनंत ओझा का बेहट में फूलमालाओं से स्वागत
कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, अनुशासन और एकजुटता के साथ काम करने का किया आह्वान
बेहट। माता शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए सिद्धपीठ जा रहे भाजपा प्रदेश सह प्रभारी अनंत ओझा का बेहट कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं।
अनंत ओझा ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय, अनुशासन एवं एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएं। कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतरता, समर्पण और सामूहिक प्रयास से ही पार्टी अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकती है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजित सिंह राणा, डीसीडीएफ चेयरमैन सोनेंद्र राणा और नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी भी मौजूद रहे।
स्वागत करने वालों में बेहट मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी, साढ़ौली कदीम मंडल अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, शाकंभरी मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, मंडल महामंत्री भोपाल कांबोज, देवेंद्र राणा, संदीप प्रधान, विजय नायडू, अंकित शर्मा, सचिन गुप्ता, राहुल सैनी, मनोज चौहान, सुधीर कर्णवाल, धर्मपाल प्रधान, मुख्तयार आलम, मुंशी सलामत और अरुण चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
