शिखर श्रीवास्तव बने सहायक आबकारी आयुक्त, उप आबकारी आयुक्त ने कंधे पर लगाया बैज
पदोन्नति पर आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना की
सहारनपुर। आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव को पदोन्नति देकर सहायक आबकारी आयुक्त बनाया गया है। इस उपलब्धि पर आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवाबगंज स्थित आबकारी विभाग के कार्यालय में उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने उनके कंधे पर बैज लगाकर पदोन्नति की औपचारिक बधाई दी।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शासन की ओर से आबकारी विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति की गई है। इसी क्रम में वर्ष 2011 बैच के आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव को सहायक आबकारी आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया है।
शिखर श्रीवास्तव की गिनती विभाग के तेजतर्रार अधिकारियों में होती है। उन्होंने सरसावा चेकपोस्ट पर आबकारी निरीक्षक के रूप में तैनाती के दौरान अपनी कार्यशैली और तत्परता का परिचय देते हुए अवैध शराब से भरे कई ट्रक पकड़े थे। साथ ही अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की।
इस अवसर पर उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार के साथ सहायक आबकारी आयुक्तों, आबकारी निरीक्षकों और विभागीय सिपाहियों ने भी शिखर श्रीवास्तव को बधाई दी। सभी ने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
