आज सियासी हलचल का बड़ा दिन, अखिलेश यादव जारी कर सकते हैं घोषणा पत्र; लखनऊ में ओवैसी-चंद्रशेखर की रैली

आज सियासी हलचल का बड़ा दिन, अखिलेश यादव जारी कर सकते हैं घोषणा पत्र; लखनऊ में ओवैसी-चंद्रशेखर की रैली

उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी चुनाव को लेकर पार्टी का संभावित घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं। वहीं, लखनऊ में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की रैली भी प्रस्तावित है। ऐसे में प्रदेश की सियासत में आज कई बड़े घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं।

सपा के संभावित घोषणा पत्र पर भाजपा ने साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के संभावित घोषणा पत्र को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि भविष्य के घोषणा पत्र में झूठे वादों से पहले ही हार की गारंटी आ चुकी है। उन्होंने गठबंधन की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सहयोगियों के बीच गृहयुद्ध छिड़ा हुआ है और चुनाव से पहले ही दोस्ती आईसीयू में पहुंच गई है।

अब अखिलेश यादव के संभावित घोषणा पत्र और लखनऊ में होने वाली राजनीतिक रैली को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply