किसान आंदोलन में शामिल होने को देवबंद से किसानों का जत्था हुआ रवाना
- कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को देवबंद से किसानों का एक जत्था गाजीपुर चिल्ला बार्डर के लिए रवाना हुआ।
देवबंद [24CN] : रवाना होने से पूर्व भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का शोषण जारी है। किसानों को बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा है। जिसके चलते किसान आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। कहा कि कृषि कानूनों को किसानों पर जबरन थोपा जा रहा है। सरकार को नए कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए। प्रदेश महामंत्री वाजिद अली त्यागी ने कहा कि पिछले चार वर्ष से उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया है। इस दौरान किसानों ने सरकार से गन्ने का लाभकारी मूल्य ६०० रूपये कुंतल घोषित करने, बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगताने कराने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कराने की मांग रखी। चै. समरपाल सिंह, प्रीत चैधरी, प्रवीण चैधरी, वसीम, मुर्तजा त्यागी, स. प्रविंद सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे | वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे |