नवागत एसडीएम प्रिंस वर्मा का व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत, समस्याओं के समाधान की मांग

नवागत एसडीएम प्रिंस वर्मा का व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत, समस्याओं के समाधान की मांग

देवबंद। नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रिंस वर्मा का उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश से जुड़े व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया। संगठन के नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम को पटका पहनाकर सम्मानित किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान व्यापारियों ने एसडीएम को नगर के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके प्राथमिकता के आधार पर समाधान की मांग उठाई। व्यापारियों ने बाजारों में अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था, पार्किंग, बिजली आपूर्ति और व्यापारिक गतिविधियों में आने वाली परेशानियों को प्रमुखता से रखा।

व्यापारियों का कहना था कि देवबंद में व्यापारिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन बाजारों में कई मूलभूत समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। इनके चलते व्यापारियों को रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से व्यापारियों के हितों का ध्यान रखते हुए समस्याओं के समाधान में सहयोग की अपेक्षा जताई।

व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा: एसडीएम

नवागत एसडीएम प्रिंस वर्मा ने स्वागत के लिए व्यापारियों का आभार जताते हुए आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय से ही नगर का विकास संभव है। बाजारों में सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने व्यापारियों से भी प्रशासन को सहयोग देने की अपील की।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग के अलावा दिलशाद चार्ली, मनमोहन गर्ग, मनीष गर्ग, गोपाल माहेश्वरी, सोनू और शारिक सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply