2024 के अंत तक महज दो घंटे में पूरा होगा सहारनपुर-दिल्ली का सफर: मुख्यमंत्री

2024 के अंत तक महज दो घंटे में पूरा होगा सहारनपुर-दिल्ली का सफर: मुख्यमंत्री
  • सहारनपुर में प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गणेश जी की प्रतिमा भेंट करते भाजपा पदाधिकारी।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा करते हुए कहा कि 2024 के अंत तक दिल्ली-सहारनपुर का सफर महज दो घंटे में पूरा हुआ करेगा और हर कनेक्टिविटी से सहारनपुर को जोड़ा जाएगा ताकि किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े और उच्च आधुनिक तकनीक से जनपद परिपूर्ण हो सकेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा करते हुए कहा कि गैर भाजपा सरकारों के शासनकाल में दिल्ली-सहारनपुर का सफर करने के लिए आम आदमी को सोचना पड़ता था कि वह जाए या न जाए। सड़कों की बदहाल स्थिति और सुरक्षा का माहौल नहीं था लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा का माहौल देने के साथ-साथ विकास को भी गति दी है जिस कारण दिल्ली-सहारनपुर का सफर अत्यधिक आसान हो जाएगा और पांच-छह घंटे में तय होने वाला सफर महज दो घंटे में पूरा किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है तथा विकास के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से भी परिपूर्ण किया है तथा हर कनेक्टिविटी प्रदेश के अंतिम जनपद तक पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। इस श्रृंखला में जनपद सहारनपुर भी प्रत्येक कनेक्टिविटी से जुड़ जाएगा।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे