• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कांग्रेस के बाद भाजपा भी राजस्थान में करेगी मंथन, 20 और 21 मई को जयपुर में BJP पदाधिकारियों की होगी बैठक

  • May 5, 2022
कांग्रेस के बाद भाजपा भी राजस्थान में करेगी मंथन, 20 और 21 मई को जयपुर में BJP पदाधिकारियों की होगी बैठक
  • राजस्‍थान सियासत के नए सेंटर के तौर पर उभर रहा है। कांग्रेस वहां चिंतन शिविर का आयोजन करने वाली है। वहीं भाजपा ने भी राजस्थान में ही पार्टी पदाधिकारियों की बैठक करने का मन बनाय है। पढ़ें यह रिपोर्ट…

नई दिल्ली। कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद अब भाजपा भी राजस्थान में ही पार्टी पदाधिकारियों की बैठक करेगी। लोकसभा चुनाव और उसके पहले होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तय करने के लिए भाजपा ने 20-21 मई को जयपुर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी बैठक को वीडियो कांफ्रेंफ‍िंग के माध्यम से संबोधित करेंगे।

जेपी नड्डा करेंगे बैठक की अध्यक्षता

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, कोविड महामारी के बाद पहली बार आमने-सामने हो रही बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। बैठक के पहले दिन सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही राज्यों के पार्टी अध्यक्ष, प्रभारी और संगठन महामंत्री मौजूद रहेंगे जबकि दूसरे दिन संगठन महासचिवों के साथ अलग से बैठक होगी।

राज्यों के पार्टी अध्यक्षों को खास निर्देश

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सभी राज्यों के पार्टी अध्यक्षों को पत्र लिखकर अपने यहां की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है। बैठक का एजेंडा बाद में अलग से सभी को भेजा जाएगा।पार्टी पदाधिकारियों की बैठक की घोषणा से आगामी चुनावों में भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए राजस्थान का महत्व बढ़ गया है।

13 मई से कांग्रेस चिंतन शिविर

भाजपा के हाथों लगातार हार का सामना करने वाली कांग्रेस अपने संगठनात्मक ढांचे में परिवर्तन कर आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में कड़ी टक्कर देने के लिए उदयपुर में 13 मई से चिंतन शिविर का आयोजन करने जा रही है। कांग्रेस के चिंतन शिविर के समाप्त होने के कुछ दिनों बाद जयपुर में भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक होगी।

कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा हमलावर

दरअसल, कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ और राजस्थान दो ही राज्य ऐसे बचे हैं, जहां उसकी सरकार है। इसके अलावा झारखंड, तमिलनाडु व महाराष्ट्र में वह गठबंधन सरकार का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ जैसे छोटे राज्य की तुलना में राजस्थान एक मात्र बड़ा राज्य बचता है, जहां सरकार की नीतियों के आधार पर वह देश की जनता के सामने जा सकती है। राज्य में हो रही सांप्रदायिक हिंसा और कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा हमलावर है।

भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर

इस साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश और अगले साल कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। अगले साल के अंत तक राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होना तय है। इसके साथ ही कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में भी खुद को भाजपा के खिलाफ प्रमुख प्रतिद्वंदी के रूप में पेश करना चाहती है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बोले- अमृत काल जहर युग बन गया, सरकार जिम्मेदार

NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बोले- अमृत काल जहर युग बन गया, सरकार जिम्मेदार

  • May 12, 2026
नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द की गई, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द की गई, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

  • May 12, 2026
PM मोदी की कटौती वाली अपील पर मायावती का आया बड़ा बयान, बोलीं- ‘खोने के लिए कुछ खास बचा नहीं’

PM मोदी की कटौती वाली अपील पर मायावती का आया बड़ा बयान, बोलीं- ‘खोने के लिए कुछ खास बचा नहीं’

  • May 12, 2026
पीएम मोदी शुक्रवार को इन 5 देशों की यात्रा पर रवाना होंगे, लिस्ट में इटली भी शामिल, जानें सभी देशों के नाम

पीएम मोदी शुक्रवार को इन 5 देशों की यात्रा पर रवाना होंगे, लिस्ट में इटली भी शामिल, जानें सभी देशों के नाम

  • May 12, 2026
पीएम मोदी की 24 घंटे में दूसरी बार अपील, वर्क फ्रॉम होम ऑफिस, क्लास हो ऑनलाइन और करें कार पूलिंग

पीएम मोदी की 24 घंटे में दूसरी बार अपील, वर्क फ्रॉम होम ऑफिस, क्लास हो ऑनलाइन और करें कार पूलिंग

  • May 11, 2026
पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के एक दिन बाद आया सरकार का बड़ा बयान

पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के एक दिन बाद आया सरकार का बड़ा बयान

  • May 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • West Asia संकट के बीच Hardeep Puri का बड़ा आश्वासन, देश में Fuel की कमी नहीं, बढ़ा LPG उत्पादन May 12, 2026
  • NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बोले- अमृत काल जहर युग बन गया, सरकार जिम्मेदार May 12, 2026
  • ‘यह जो रायता फैला कर गईं हैं देवी जी…’ विनेश फोगाट के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह May 12, 2026
  • नीट यूजी परीक्षा हुई कैंसिल तो कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा- पेपर लीक बनी BJP सरकार की… May 12, 2026
  • West Asia संकट पर Sharad Pawar की PM Modi को सलाह, तुरंत बुलाएं सर्वदलीय बैठक May 12, 2026
  • पेपर लीक के बाद NEET एग्जाम रद्द होने पर भड़के अशोक गहलोत, बोले- ‘सरकार ने जान बूझकर 2 हफ्ते तक…’ May 12, 2026
  • नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द की गई, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला May 12, 2026
  • PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले अखिलेश के सांसद के खिलाफ FIR, गंभीर धाराओं में केस दर्ज May 12, 2026
  • ‘प्राचीन काल में योगी केवल गुफाओं तक सीमित नहीं थे….’, बागपत में बोले CM योगी आदित्यनाथ May 12, 2026
  • PM मोदी की कटौती वाली अपील पर मायावती का आया बड़ा बयान, बोलीं- ‘खोने के लिए कुछ खास बचा नहीं’ May 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021