नई दिल्ली, Aaj ka rashifal 19th September 2022 साल 2022 के सितंबर माह का 19वां दिन सभी राशियों के लिए सुखमय रहने वाला है। राशिफल के अनुसार कुछ राशि ऐसी हैं जिन्हें उन्नति के साथ-साथ संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सोमवार का दिन? इससे पहले जानिए आज की ग्रह स्थिति: 19 सितंबर, 2022 सोमवार आश्रि्वन मास कृष्ण पक्ष नवमी का राशिफल। आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। आज का दिशाशूल: पूर्व।विशेष: नवमी श्राद्ध।कल 20 सितंबर 2022 का पंचांगकल का दिशाशूल: उत्तर। विशेष: दशमी श्राद्ध। कल की भद्रा: प्रात: 08:16 बजे से रात्रि के 09:27 बजे तक।विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु आश्रि्वन मास कृष्ण पक्ष की दशमी 21 घंटे 27 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी पुनर्वसु नक्षत्र 21 घंटे 07 मिनट तक, तत्पश्चात् पुष्य नक्षत्र वरियान योग 08 घंटे 24 मिनट तक, तत्पश्चात् परिघ योग मिथुन में चंद्रमा 14 घंटे 24 मिनट तक तत्पश्चात् कर्क में।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

महिला विशेष से तनाव मिल सकता है। मन खिन्न रहेगा। संतान या शिक्षा के कारण मन विचलित रहेगा। पिता का सहयोग रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। मैत्री संबंध मधुार होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

रचनात्मक कायरें में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

महिला अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाई-बहन से तनाव की स्थिति आ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

धनु राशि ( Sagittarius Daily Horoscope)

रचनात्मक कायरें में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

महिला संबंधी से तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।