मनोज जरांगे पर भड़के रामदास कदम, बोले- ‘एकनाथ शिंदे को खत्म करने की साजिश’
महाराष्ट्र की राजनीति में मराठा आरक्षण की मांग कर रहे मनोज जरांगे के खिलाफ कथित ऑडियो वायरल होने के बाद भूचाल आ गया है. शिवसेना (शिंदे गुट) नेता रामदास कदम ने मनोज जरांगे पर निशाना साधते हुए कहा, “मनोज जरांगे ने मराठा समाज को धोखा दिया है, ये सब एक मराठी नेता एकनाथ शिंदे को खत्म करने की साजिश है.”
रामदास कदम ने ऑडियो की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि जरांगे शिंदे के खिलाफ काम का रहे हैं और अब इनका खेल सामने आया है.
बीजेपी के साथ मिलकर मराठी नेता को खत्म करने की साजिश
रामदास कदम ने आरोप लगाया कि मनोज जरांगे बीजेपी के साथ मिलकर मराठा समाज के नेता को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं. अनशन तुड़वाने के लिए कई नेता और मंत्री उनके साथ आए थे, जिनमें प्रसाद लाड भी शामिल थे, जो उनके साथ बैठकर खाना खा रहे हैं. 32 मिनट की चर्चा में बीजेपी को कैसे आगे बढ़ाना है और विरोधियों के खिलाफ क्या करना है ये बातें उस क्लिप में आई हैं.
रामदास कदम ने आगे कहा कि मराठा सामने ने जरांगे को सिर आंखों पर बैठाया, लेकिन अब यह व्यक्ति सबही को धोखा दे रहा है. उनका नाम टेंडर प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है. कदम के मुताबिक, एक गोपिनी बैठक में जरांगे ने कहा, “यहां बैठे लोगों में से 70 प्रतिशत लोग एकनाथ शिंदे के चमचे हैं.” उन्होंने बालासाहेब इंगले की पीठ थपथपाने का जिक्र करते हुए पूछा कि जरांगे यह नाटक क्यों कर रहे हैं ? तारीख और समय कैसे मिला ?
मराठा समाज को गुमराह करने का आरोप
रामदास कदम ने कहा, “जरांगे, आप अज्ञानी हैं. दुनिया बहुत आगे बढ़ गई है. आप मराठा समाज को बेवकूफ बना रहे हैं. अपना स्वार्थ साधने के लिए समाज में मतभेद पैदा कर रहे हैं।.आप बेनकाब हो चुके हैं। समाज आपको समझ गया है.”
कदम ने आगे कहा कि एक खांसी की दवा का जिक्र करते हुए संकेत दिया कि अनशन के पीछे असल मकसद कुछ और हो सकता है. कदम ने चेतावनी दी कि जिस दिन जरांगे ने एकनाथ शिंदे को खत्म करने की कोशिश की, उसके बाद मराठा समाज उनके खिलाफ खड़ा होने से पीछे नहीं हटेगा.
ऑडियो क्लिप की जांच की मांग
रामदास कदम ने बीजेपी के प्लान का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी सीधे पैसे नहीं देती, बल्कि दूसरे माध्यम से देती है. इसमें प्रवीण दरेकर का नाम सामने आया है. उन्होंने पूछा कि क्या बीजेपी की तरफ से एकनाथ शिंदे का गला काटने की कोशिश की जा रही है? उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और देवेंद्र फडणवीस को पत्र भेजा है. कदम ने जोर दिया कि दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए. क्लिप की जांच होनी चाहिए और इसके पीछे कौन है, यह सामने आना चाहिए. कदम ने भवानी माता की शपथ लेकर कहा कि उन्हें यह क्लिप महाराष्ट्र के एक मावले ने दी है. उन्होंने जरांगे से पूछा कि उन्हें क्लिप कब मिली?
जरांगे को चेतावनी
रामदास कदम ने कहा कि उनके बेटे को गृह राज्य मंत्री का पद मिलने के बाद जरांगे उनके पीछे पड़ गए हैं.उन्होंने चेतावनी दी, “जरांगे, सावधान रहिए. एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए किसी से सुपारी लेकर काम करने पर मराठा समाज आपका साथ नहीं देगा. अगर आप बार-बार ऐसा पाप करेंगे, तो हम चुप नहीं बैठेंगे. मैं आपको आखिरी चेतावनी दे रहा हूं.” उन्होंने आगे कहा कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनने पर जांच के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा. कदम ने राज ठाकरे के सूखा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे की भी सराहना की.
