दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट

दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन एक नए ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण मौसम में बदलाव की भी आशंका जताई गई है. दिल्ली में वायु प्रदूषण और खराब स्थिति में पहुंच गया है. शुक्रवार, 23 अक्टूबर की सुबह 9:31 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 337 तक पहुंच गया. गुरुवार दोपहर तक प्रदूषण में कमी आई थी, लेकिन शाम के बाद से ये बढ़ ही रहा है.

आज सुबह भी दिल्ली के कई हॉटस्पॉट इलाकों में AQI 300 के पार बना हुआ है, जोकि गंभीर श्रेणी में आता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है  कि 24 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन यूपी, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है.

आज मौसम रहेगा शुष्क और साफ

मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार (24 अक्टूबर) को आसमान साफ और शुष्क रहने की संभावना है.  आज दिन के समय में शहर का अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है. IMD के अनुसार, सुबह के समय पूर्व दिशा से हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 5 से दस किमी प्रति घंटा तक जा सकती है. अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, लेकिन उसके बाद इसमें 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

शुक्रवार को भी हवा की गुणवत्ता 200 पार

IMD के अनुसार,  शुक्रवार (23 अक्टूबर) को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार में 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा.  शुक्रवार की सुबह औसत AQI  222 दर्ज किया गया था, जोकि खराब श्रेणी में आता है.

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला है. इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 10-15 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलीं.

Leave a Reply