योगी के मंत्री बोले- ‘आजम को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करें अखिलेश…’

योगी के मंत्री बोले- ‘आजम को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करें अखिलेश…’

योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आजम खान को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव को आजम खान को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करनी चाहिए, वहीं संजीव बालियान ने कहा कि अगर आजम नहीं होते तो मुजफ्फरनगर में दंगे नहीं होते.

मुजफ्फरनगर में मेरठ-सहारनपुर खंड के शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान कपिल देव अग्रवाल और संजीव बालियान बीजेपी की जीत का दावा किया. मंत्री कपिल अग्रवाल ने कहा कि शिक्षकों की देश में बड़ी भूमिका होती है जो बच्चों का भविष्य तैयार करता है. ऐसे लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देंगे.

‘आजम खान को सीएम बनाने की घोषणा करें’

कपिल अग्रवाल ने इस दौरान सपा मुखिया और आजम खान की मुलाक़ात को लेकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को ये डर है कि आजम खान के पास जाऊं या नहीं जाऊं. जाते हैं तो लगता है अपराधियों को संरक्षण देंगे नहीं जाते थे तो मुसलमान नाराज हो रहा है. इसलिए जब चुनाव सिर पर आ गया तो उन्हें आजम खान की याद आ गई.

उन्होंने कहा कि आज अखिलेश यादव दोराहे पर खड़े हैं, मुस्लिम समाज उन्हें वोट करता है इसलिए उनसे ना उनको छोड़ते बन रहा है ना साथ रहते बन रहा है. शिवपाल यादव ने कहा की आजम खान को गृहमंत्री बनाएंगे. हमारा कहना है कि अखिलेश यादव, आजम खान को मुख्यमंत्री बनाएं. अगर 2027 में दुर्भाग्य से समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो अखिलेश यादव को आजम खान को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करनी चाहिए, ताकि मुस्लिम समाज को उनकी पार्टी में हिस्सेदारी मिल सके.

आजम खान को दंगों के लिए बताया ज़िम्मेदार

पूर्व संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि अगर तत्कालीन सपा सरकार में आजम खान प्रभारी मंत्री नहीं होते, तो अधिकारियों के तबादले नहीं होते और दंगों की स्थिति पैदा नहीं होती. उन्होंने अखिलेश यादव के बयान को सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से जोड़ते हुए कहा कि प्रदेश में 2017 से पहले जैसा माहौल दोबारा बनाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए.

Leave a Reply