राहुल गांधी का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, ‘अगर कांग्रेस के साथ चले गए तो…’

राहुल गांधी का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, ‘अगर कांग्रेस के साथ चले गए तो…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कांग्रेस को लेकर अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं ये नैरेटिव क्यों बनाया जा रहा है कि अपोजिशन CJP से लड़ रहा है, CJP अपोजिशन से लड़ रही है. ऐसा नहीं है. अपोजिशन ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ रहा है. CJP भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ रही है. हम एक अलग प्रेशर ग्रुप है. CJP एक इंडिपेंडेंट प्रेशर ग्रुप है.

रेड माइक से बात करते हुए दीपके ने कहा कि अगर सीजेपी किसी एक पॉलिटिकल पार्टी के साथ अलाइन हो जाता है तो उन 25 मिलियन युवाओं का क्या जिन्होंने हमें फॉलो किया? उन्होंने हमें फॉलो इसलिए किया है, क्योंकि हम लोग इंडिपेंडेंट प्रेशर ग्रुप है. ये लोग किसी भी पॉलिटिकल पार्टी के साथ अलाइन नहीं होना चाहते हैं. हालांकि, अगर कोई कारण सही होगा तो हम लोग पॉलिटिकल पार्टी के साथ हमारा सपोर्ट एक्सटेंड करेंगे, जो हमने किया भी जब राहुल गांधी को डिटेन किया गया था.

जनता को जवाब देना पड़ेगा-अभिजीत दीपके 

अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि इस देश के युवाओं का सबसे बड़ा कंसर्न ही ये रहा है कि हम एक पॉलिटिकल पार्टीज की तरह काम न करें. हमारा जो मेन प्रायोरिटी है वो है कि ज हमें फॉलो कर रहे हैं उन्हें लगना चाहिए कि हमलोग एक इंडिपेंडेंट प्रेशर ग्रुप हैं.

सीजेपी नेता ने कहा, ”हम आज अगर कांग्रेस के साथ खड़े हो जाते, आम आदमी पार्टी के साथ खड़े हो जाते, शिवसेना के साथ खड़े हो जाते तो कल को सरकार किसी और की आ जाती है तो यही लोग हमें बोलेंगे तुम इनके साथ खड़े थे. तुम कैसे इनके साथ खड़े थे? देखो आज ये लोग क्या कर रहे हैं सरकार में आकर? तो जवाब तो देना पड़ेगा.”

उन्होंने सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि दबाने की कोशिश हो रही है. हम अपनी रणनीति बदलेंगे.

Leave a Reply