कांग्रेस की मांग पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, कहा- 170 सीटों का हमें…
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय में अपना वोट डाला. इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर भी बयान दिया है.
कन्नौज सांसद ने कहा कि 170 सीटों का हमें और कांग्रेस को पता है. हमारा लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को हराना है. सपा नेता ने कहा कि हमें बीजेपी को हराने का रास्ता निकालना है.
इसके साथ ही एमएलसी चुनवा पर उन्होंने कहा, स्नातक एमएलसी चुनाव का जो चुनाव हो रहा है इसके लिए मैं सभी मतदाताओं से अपील कर रहा हूं क्योंकि आपके वोट से लोकतंत्र बचेगा. जहां पर ये सरकार दावा करता रहा कि निष्पक्ष चुनाव होगा. बहुत सारे जगह पर भाजपा के लोग निराश है जिस तरह से मतदान हो रहा है उससे भाजपा निराश हो गए हैं कई जिलों से सूचना मिली है कि जहां पर सपा के लोग मतदान करने जा रहे हैं तो उन्हें रोकने के लिए भाजपा के गुंडे या फिर भ्रष्ट अधिकारी को आगे कर दिया है. तो ये शिक्षक का चुनाव है. ये व्यवहार ये आम चुनाव में करें. लेकिन आम जनता इनके खिलाफ है और एक-एक मतदान करके इन्हें हटाने का काम करेंगे.
