धर्म की हानि होने पर भगवान पृथ्वी पर जन्म लेकर धर्म की रक्षा करते है- पं भगवती प्रसाद शुक्ल

धर्म की हानि होने पर भगवान पृथ्वी पर जन्म लेकर धर्म की रक्षा करते है- पं भगवती प्रसाद शुक्ल
महोदेव मंदिर मे चल रही भगवदकथा का दृश्य

नकुड 1 जून इंद्रेश। पृथ्वी पर जब जब धर्म की हानि होते है तो धर्म की रक्षा के लिये भगवान किसी न किसी रूप में इस पृथ्वी पर जन्म लेते है। तथा पापियो से साधू पुरूषो की रक्षा करते है।

यंहा श्री राधे गोविंद सेवा समिति द्वारा महादेव मंदिर मे आयोजित भागवतकथा के चैथे दिन कथा व्यास प0 भगवती प्रसाद शुक्ल भगवद अवतार के महत्व का वर्णन कर रहे थे। उन्होने कहा कि अधर्म का नाश व धर्म की स्थापना भगवद अवतार का मूल उदेश्य होता है। प्रभु कभी धर्म की हानि को सहन नहीं सकते। इसलिये मनुष्य को धर्म के साथ अपनी जीवनचर्या पूरी करनी चाहिए।
मौके पर बालाजी धाम सहारनपुर के पीठाधीश्वर पं0 अतुल जोशी ने श्रद्वालुओ को संबोधित करते हुए कहा कि सुखी जीवन के लिये मुनष्य को अपनी इच्छाओ का दमन करना सिखना चाहिए। ईच्छाऐं जीतनी प्रबल होगी कष्ट भी उतने अधिक होगें। ईश्वर बिना मांगे भी हमारी जरूरतो को पूरा करते है। मुनष्य को बिना फल की कामना के कर्म करना चाहिए। जरूरत इस बात की है कि हम मन को भगवद भक्ति मे लगाये।

महोदेव मंदिर मे चल रही भगवदकथा का दृश्य

इससे पूर्व यजमान उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल व उनकी पत्नी ऋतु सिंघल ने विधि विधान के साथ भागवत व व्यास पीठ का पूजन किया। इस मौके पर जितेंद्र गोयल, सुरेश नामदेव, राकेश गुप्ता, जसबीरसिंह, राजकुमार प्रजापति, अरूण चैधरी, सुरंेद्र चैहान, मा0 रतनसिंह, बिशंबर सिंह धीमान, सशील कश्यप, अनिल गोयल, अरविंद रूहेला, पंकज जैन, रविंद्र धीमान, राजेश जैन, अंमित नामदेव, अमरीश गुप्ता , सविता शर्मा, पुष्पा देवी, संतोष देवी, शिवंागी शर्मा, वंदना शर्मा आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे