शोभित विश्वविद्यालय गंगोह मे राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह मे राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के तत्वाधान में स्कूल ऑफ बाॅयोलोजिकल इंजीनियरिंग एण्ड साईंसेज द्वारा सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन, भारतीय भौतिक विज्ञानी के द्वारा “रमन इफैक्ट” के आविष्कार को याद करने के लिये साथ ही साथ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष मे मॉडल प्रतियोगिता, पोस्टर प्रेजेन्टेशन, पाॅवर प्वाईंट प्रजेन्टेशन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य तरुण विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करना, विज्ञान के क्षेत्र में नए प्रयोगों के लिए प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन ने सन् 1907 से लेकर 1933 तक पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में स्थित इण्डियन एसोसिएशन फाॅर कल्टीवेशन आॅफ साईंस में काम करते हुए बहुत सारे विषयों पर शोध की और विभिन्न खोजें भी की जिन्हे भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण माना जाता हैं। उनके द्वारा की गई खोज जिसे रमन प्रभाव के नाम से जाना जाता है, के लिए सन् 1930 में उन्हे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुरुवात परम्परागत तरीके से दीप प्रज्जलवन के साथ हुई। तत्पश्चात कार्यक्रम के संयोजक डॉ॰ दिव्या प्रकाश ने इस दिवस का महत्व से सभी को अवगत कराया।

 

National Science Day

 

डाॅ0  दिव्या प्रकाश ने अपने स्वागत संम्बोधन में आमंत्रित सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के सहसंयोजक डाॅ0 अभिनव नेे कार्यक्रम के महत्व एवं विस्तार पर प्रकाश डाला एवं अपने विचार प्रकट किये।

कार्यक्रम में आमंत्रित सूफी जहीर अख्तर जी ने आधुनिक जीवन में विज्ञान के महत्व को रेखांकित करते हुए मानव सभ्यता को आगाह भी कि विज्ञान का अत्यधिक उपयोग हमें कही न कही अकर्मण्डय भी बना रहा है। अतएव हमें जहाॅ पर आवश्यक है वही विज्ञान के सामान्य उपयोग करने चाहिए। उन्होने विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय प्रशासन, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की अनेक शुभकामनाएं दी।

तत्पश्चात् विश्वविद्यालय के कुल सचिव डाॅ0 महीपाल सिंह ने अपने विचार प्रकट करते हुए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विज्ञान की उपयोगिता एवं उससे होने वाले असंख्य लाभों को रेंखांकित किया। उन्होने आगे कहा कि आधुनिक युग में विज्ञान की अनुपस्थिति के बारें में कल्पना भी नही की जा सकती। उन्होने लोगों के दैनिक जीवन में वैज्ञानिक अनुप्रयोग के महत्व, मानव कल्याण के लिये विज्ञान के क्षेत्र में गतिविधियों, प्रयासों और उपलब्धियों, विज्ञान के विकास के लिये मुद्दों पर चर्चा और नयी प्रौद्योगिकी, विज्ञान और तकनीक आदि विषय पर विस्तार से बताया।

कुलपति प्रो0 (डॉ॰) रणजीत सिंह ने सर्वप्रथम महान भारतीय भौतिक विज्ञानी सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन के प्रति सम्मान प्रदर्शित करतें हुए बताया कि यह दिवस सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में प्रति वर्ष मनाया जाता है। उन्होने छात्र छात्राओ को विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति जागरूक रहने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने की शिक्षा दी।

कुलपति महोदय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से छात्र छात्राओ मे आत्मविश्वास जागृत होता है एवं मंच पर अपने आप को प्रस्तुत करने की कला का विकास होता है। कुलपति महोदय ने आगे बताया कि आने वाले वर्षो में भारत सरकार की योजना एक लाख डिजिटल गाॅव बनाने की है। इस योजना का क्रियान्वित करने के लिए सरकार को तकनीकि रूप से दक्ष एवं पेशेवर लोगों की आवश्यकता होगी। इससें रोजगार के भी प्रचुर अवसर सृजित होगंे।

 

 shobhit univeristy gangoh

पोस्टर प्रजेन्टेशन प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान सामया, कीर्ति, वंशिका, मेघा एवं अदा ने प्राप्त किया। यह सभी विद्यार्थी प्रकाश जूनियर हाई स्कूल गंगोह से है। द्वितीय स्थान एनडी पब्लिक स्कूल की मानवी गोयल ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान प्रकाश जूनियर हाई स्कूल गंगोह से रामया, पिं्रयांशी एवं आरव ने प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता की सीनियर ग्रुप में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः निदा, रेशु देवी एवं दीप्ति पाहवा ने प्राप्त किया। पाॅवर प्वाई्रट प्रजेन्टेशन प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान एनडी पब्लिक स्कूल की अनु एवं शगुन ने प्राप्त किया।

द्वितीय स्थान उमा चिल्ड्रन एकेडमी के आरव शर्मा ने प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान स्कूल आॅफ बाॅयोलोजिकल इंजीनियरिंग एण्ड साईंसेज के अफीफा एवं उमाम ने प्राप्त किया। द्वितीय एवं तृतीय स्थान एनडी पब्लिक स्कूल के अनित कुमार एवं सिद्धांशी ने प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान एनडी पब्लिक स्कूल की मानवी गोयल ने प्राप्त किया एवं सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के छात्र आर्यन कोहली ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सयोंजक डाॅ0 दिव्या प्रकाश ने सभी उपस्थित महानुभवों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डाॅ0 प्रशांत कुमार, अजय शर्मा, डॉ॰ अनिल निशाद,, डाॅ0 शिवानी, योगेश शर्मा, डाॅ0 नवीन, राजपाल सिंह, कुलदीप सिंह, वाई0पी0 मलिक, रितु शर्मा, विकास पँवार, अनिल, हामिद, मोहमद अहमद, शोयब हुसैन, वरूण बंसल, आयुष मदान, डाॅ0 संजीव कुमार, स्नेहा नवीन, सरिता शर्मा, मुकेश गौतम, हर्ष पंवार, अनिल जोशी, आदेश कुमार, स्वाति राजैरा आदि ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

 

यह भी पढे >> कंगना रनोट एक बार फिर आईं मुश्किलों में, एक्ट्रेस के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट (24city.news)

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे