प्राचीन रामलीला का मंत्रोच्चार एवं विधिविधान से किया गया उद्घाटन

प्राचीन रामलीला का मंत्रोच्चार एवं विधिविधान से किया गया उद्घाटन

गंगोह। नगर की प्राचीन रामलीला का उद्घाटन शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति कुंवर शेखर विजेंद्र उनके पुत्र वंश शेखर विजेंद्र व बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। पंडित राजेंद्र शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान के साथ पूजन किया।

इस अवसर पर कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि हमारी धार्मिक परंपराओं एवं आस्थाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए तथा प्रभु श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में उतरने के लिए रामलीला जैसे आयोजन होते रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि से संयुक्त परिवार तथा माता-पिता की सेवा उनके आदेश का पालन करने की शिक्षा मिलती है। तत्पश्चात नारद मोह की सुंदर लीला का कलाकारों द्वारा मंचन किया गया। वहीं दूसरे दिन रामलीला रंगमंच पर श्रवण मरण की सुंदर लीला का उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ सुशील चैधरी के पुत्र विशाल चैधरी ने पूजा-अर्चना के साथ किया। विशाल चैधरी ने कहा कि प्रभु श्री राम के चरित्र को अपने जीवन में उतारने के लिए रामलीला जैसे महोत्सव होते रहने चाहिए। उन्होंने श्री रामलीला महोत्सव मंडल को इस आयोजन के लिए बधाई देते कहा कि महोत्सव मंडल वह रामलीला के सभी कलाकार बधाई के पात्र हैं जो अपना समय व तन-मन से प्रभु श्री राम के इस कार्य में लगे हुए हैं। आज की लीला में श्रवण कुमार का सुंदर अभिनय कश्यप कुमार फौजी ने किया। वहीं दशरथ के रोल में दीपक मित्तल, शांतनु विज्ञान वटी के रोल में नितिन गोयल व नवीन मीका ने बेहतरीन अभिनय किया।

Leave a Reply