24 नवंबर को सहारनपुर पहुंचेगी समरसता संकल्प यात्रा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे जनसभा को संबोधित

24 नवंबर को सहारनपुर पहुंचेगी समरसता संकल्प यात्रा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे जनसभा को संबोधित

दिल्ली रोड स्थित रेनबो स्कूल के पास होगा भव्य स्वागत, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान भी रहेंगे मौजूद

सहारनपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा का 24 नवंबर को सहारनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। लुधियाना से संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धन, काशी (वाराणसी) तक निकाली जा रही यह यात्रा दोपहर 2 बजे दिल्ली रोड स्थित रेनबो स्कूल के पास पहुंचेगी। यहां स्वागत कार्यक्रम के साथ जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा। जनसभा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान भी मौजूद रहेंगे।

यात्रा के स्वागत और जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महानगर प्रभारी डॉ. अजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल, नगर विधायक राजीव गुम्बर, जिलाध्यक्ष अजीत राणा और महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर यात्रा के आगमन, स्वागत व्यवस्था, जनसभा स्थल और मंच की तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान नेताओं ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि यात्रा के सहारनपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा और जनसभा को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।