चित्रकला प्रतियोगिता किया आयोजन, बच्चों ने उकेरी प्रतिभा

चित्रकला प्रतियोगिता किया आयोजन, बच्चों ने उकेरी प्रतिभा

अंबेहटा। विश्व दृष्टि दिवस पर श्राप चैरिटी आई हाॅस्पिटल की ओर से अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने आंखों की देखभाल संबंधित चित्र बनाकर नेत्र रक्षा का संदेश दिया। बेहतर प्रदर्शन करने पर अवनी ने पहला, मानवी वर्मा ने दूसरा तथा अविनाश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। आयोजकों द्वारा मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गये। प्रधानाचार्य केशव देव शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने व शरीर के अंगों की देखभाल के प्रति जागरूक बनने का मौका मिलता है। इस दौरान अस्पताल के रीजनल हेड दीपक रावत, नित्यानंद शर्मा, मनोज सिंह, इम्तियाज अली, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply