राष्ट्रीय पर्यावरण प्रतियोगिता में एमएसडी स्कूल को मिला दूसरा स्थान
नागल। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण प्रतियोगिता में सीडकी स्थित एमएसडी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम ही रोशन नहीं किया, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान भी बनाई। स्कूल के चेयरमैन नवीन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर 10 टॉप विद्यालयों में उनके विद्यालय को द्वितीय स्थान मिला है। यह सम्मान उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा में आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रबंधक प्रवीण कुमार व सचिव हेमंत त्यागी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यालय के लिए गौरव की बात है।
