नवरात्र को लेकर चेयरमैन ने मंदिर का किया निरीक्षण

नवरात्र को लेकर चेयरमैन ने मंदिर का किया निरीक्षण
देवबंद के श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते चेयरमैन विपिन गर्ग।

साज-सज्जा, प्रकाश और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

देवबंद। आगामी शारदीय नवरात्रों के मद्देनजर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विपिन गर्ग ने श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे साज-सज्जा, प्रकाश और सफाई व्यवस्था के कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

चेयरमैन विपिन गर्ग ने कहा कि नवरात्रों के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे में मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी सफाई व्यवस्था बेहतर रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कहीं भी कूड़ा-कचरा दिखाई न दे और जलभराव की स्थिति न बनने पाए।

उन्होंने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही मंदिर की ओर आने वाले मार्गों पर खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। नवरात्रों के दौरान पालिका कर्मचारी नियमित रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

चेयरमैन ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और नगर पालिका की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

इस दौरान सभासद विपिन त्यागी, भाजपा जिला मंत्री अभिषेक त्यागी, विनय कुच्छल, दीपक चंचल, बिरला सूद, नरेंद्र कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply