बंगाल में पगड़ी के अपमान को लेकर उत्तर प्रदेश सिख फोरम ने फूंका ममता बेनर्जी का पुतला

बंगाल में पगड़ी के अपमान को लेकर उत्तर प्रदेश सिख फोरम ने फूंका ममता बेनर्जी का पुतला
  • ममता बेनर्जी का पुतला फूंकते सिख फोरम के सदस्य

देवबंद [24CN]। बंगाल में सिख सुरक्षा कर्मी की पगड़ी का अपमान करने वाले पुलिसकर्मियों पर बंगाल सरकार द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई न करने पर आक्रोशित उत्तर प्रदेश सिख फोरम के सदस्यों ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। रेलवे रोड़ पर ममता बेनर्जी का पुतला दहन करने से पूर्व बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सिख फोरम के सहारनपुर मंडल प्रभारी सरदार गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि ममता बेनर्जी पगड़ी का अपमान करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई न कर उनका साथ देकर सिखों की भावनाओं का अपमान कर रही है।

देवबन्द नगर प्रभारी सरदार बलदीप सिंह ने कहा कि बंगाल में जंगलराज कायम है। निर्दाेष सिख सुरक्षा कर्मी की पगड़ी का अपमान कर उसे जेल में डाल देना इसका स्पष्ट प्रमाण है। बैठक के बाद फोरम सदस्यों ने बंगाल सरकार व ममता बेनर्जी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ममता बेनर्जी के पुतले को आग के हवाले किया। इस दौरान सरदार दिलबाग सिंह, डॉ गुरदीप सिंह सोढ़ी, राजेश अनेजा, हरविंदर सिंह बेदी, मनीष भारती, सन्नी सेठी, सिमरनजीत सिंह, राजपाल नारंग, जसवंत सिंह, गुरजंट सिंह, शिवकुमार सिंह, सुखदेव सिंह, बिट्टू कपूर, अमनदीप सिंह आदि मौजूद थे।।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे