पुलिस ने दबोचे दो वारंटी आरोपी, भेजे जेल
सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जनपद पुलिस द्वारा एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडी कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा व उपनिरीक्षक जगपाल सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान दो वारंटी आरोपियों सलीम व कलीम पुत्रगण मकसूद निवासीगण पीर वाली गली थाना मंडील को पीर वाली गली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दबोचे गए आरोपी धारा-498ए भादवि सिविल जज जू0डि0 एफटीसी (महिलाओं के विरूद्ध अपराध) के मामले में न्यायालय से वांछित चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
