नानौता ने दबोचे तीन वाहन चोरी
सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे/ निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें, तीन देशी तमंचे 315 बोर मय तीन जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार थाना नानौता पुलिस ने थाना प्रभारी विकास चारण, उपनिरीक्षक जसपाल सिंह व उपनिरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चाहन चोरों सोबान पुत्र रिजवान निवासी मौहल्ला कुरैशियान थाना गंगोह, सारिक पुत्र जिंदा हसन निवासी ग्राम फतेहपुर ढोल्ला थाना गंगोह व साजिद उर्फ मुखिया पुत्र राशिद उर्फ भूरा निवासी मौहल्ला गुलाम औलिया थाना गंगोह को गंगोह रोड कुतुबपुर जाने वाले राजवाहे की पटरी से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल, 3 देशी तमंचे 315 बोर मय तीन जिंदा कारतूस बरामद कर लिए। दबोचे गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके खिलाफ अलग-अलग थानों क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न धाराओं में क्रमशः तीन, सात व तीन मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
