शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में “प्रतिबद्धता दिवस समारोह” का भव्य शुभारंभ – प्रथम दिन अनेक गतिविधियां आयोजित
गंगोह [24CM] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 23-09-2026 दिन बुधवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रतिबद्धता दिवस समारोह का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 23 सितम्बर से लेकर 25 सितम्बर तक जारी रहेगा। शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुँवर शेखर विजेंद्र जी के जन्मदिवस को प्रतिबद्धता दिवस के रूप में मनाया जाता है। शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में 3 दिवसीय चलने वाले इस समारोह में अनेक गतिविधियां संचालित की जाएगी। इस अवधि के दौरान शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के प्रत्येक विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसमे बुक डोनेशन अभियान, अतिथि व्याख्यान, अंतर-विश्वविद्यालय ज्ञान प्रश्नोत्तरी, छात्र नवाचार और विचार प्रदर्शनी, पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता, संगीतमय शाम एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आदि गतिविधियां संचालित की जाएगी।

इसी श्रृंखला में प्रथम दिन प्रतिबद्धता दिवस समारोह के अंतर्गत कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस को मनाया गया, जिसमे “बेहतर कल के लिए आयुर्वेद” थीम पर एक फूड कॉम्पिटिशन और आयुर्वेद प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसका उद्घाटन शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर, डीन हेल्थ साइंसेज प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार और प्राचार्य प्रो.(डॉ.) विकास कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
इसी श्रृंखला में विश्वविद्यालय की श्री जे.पी. माथुर सभागार में “कमिटमेंट टू विज़न एंड वैल्यूज” थीम पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कुलपति प्रो.(डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू एवं उपस्थित गणमान्यों ने मॉ सरस्वती व बाबू विजेंद्र कुमार जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात विश्वविद्यालय कुलगीत किया गया। इस अवसर पर प्रो.(डॉ.) आरिफ नसीर ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर जी ने शोभित विश्वविद्यालय के इतिहास पर अपने विचार व्यक्त किए एवं डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर व डीन स्कूल ऑफ एजुकेशन प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार ने विश्वविद्यालय की यात्रा एवं विकास पर प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के आयोजकों को अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रतिबद्धता दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय के दृष्टिकोण, मूल्यों एवं अपने दायित्वों के प्रति समर्पण को अभिव्यक्त करने का अवसर है। यह दिवस हमें अपने निर्धारित लक्ष्यों के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध रहते हुए शिक्षा, सेवा, नवाचार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में सार्थक योगदान देने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और स्वस्थ समाज के निर्माण में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. कुलतार सिंह, डॉ. नमित वशिष्ठ डॉ. शगुफ्ता मल्होत्रा डॉ. कुलदीप चौहान, डॉ. आदेश कुमार, अनिल कुमार जोशी, अजय शर्मा, रितु शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार व प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।

