संघ शताब्दी वर्ष में सहारनपुर की हर बस्ती और उपबस्ती तक शाखा विस्तार की योजना

संघ शताब्दी वर्ष में सहारनपुर की हर बस्ती और उपबस्ती तक शाखा विस्तार की योजना
सहारनपुर में संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में शाखा विस्तार को लेकर मंथन करते स्वयंसेवक।

सहारनपुर महानगर की बैठक में बनी विस्तृत कार्ययोजना, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत चलाए जा रहे अधिकतम स्थान पर शाखा विस्तार अभियान को लेकर सहारनपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महानगर की सभी बस्तियों और उपबस्तियों तक संघ की शाखाओं का विस्तार करने तथा अधिक से अधिक स्थानों पर नियमित शाखाएं शुरू करने को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक में संघ के विभाग प्रचारक कुलदीप सहित महानगर, भाग और नगर कार्यकारिणी के दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान शाखा विस्तार की योजना पर विस्तार से मंथन करते हुए विभिन्न क्षेत्रों के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

शताब्दी वर्ष के तहत तैयार की गई योजना के अनुसार सहारनपुर महानगर की प्रत्येक बस्ती और उपबस्ती तक शाखा की गतिविधियां पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर संपर्क बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को संघ की नियमित गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया।

बैठक के दौरान शाखाओं के संचालन एवं विस्तार के लिए आवश्यक साहित्य, थैले और अन्य शाखा सामग्री भी कार्यकर्ताओं को वितरित की गई। कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क अभियान को गति देने तथा निर्धारित स्थानों पर नियमित शाखाएं प्रारंभ करने की योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष संगठन की सौ वर्षों की यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस अवसर पर शाखा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक संपर्क बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अधिकतम स्थान पर शाखा विस्तार की योजना को सहारनपुर महानगर की सभी बस्तियों और उपबस्तियों तक पहुंचाने के लिए निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

फोटो परिचय:

Leave a Reply