पीएम मोदी के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरित

पीएम मोदी के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरित

जामिया तिब्बिया के सचिव डा. अनवर सईद ने मरीजों की सेवा कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

देवबंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर जामिया तिब्बिया देवबंद के सचिव डा. अनवर सईद ने अस्पताल जामिया तिब्बिया देवबंद में मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

डा. अनवर सईद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस देशभर में सेवा माह के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में विकास, जनकल्याण और देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कई कार्य किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद आयुष पद्धति को बढ़ावा मिला है। इसके चलते आयुष चिकित्सा पद्धति ने भारत के साथ-साथ विश्वभर में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया।

इस अवसर पर डा. नासिर अली खान, डा. मौहम्मद आजम उस्मानी, डा. नवेद अख्तर, डा. रिहाना अलवी, डा. रिफत अली मीर, डा. अब्दुल हसीब, श्रीमती सबा तबस्सुम, मौहम्मद बिलाल सिदीकी, गाजी वाजिदी, जावेद आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply