यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट

यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 8 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत का नाम भी शामिल है। 8 उम्मीदवारों में दो महिलाएं शामिल हैं। दो ब्राह्मण चेहरे हैं, जबकि एक राजपूत है

राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग द्वारा जारी इस सूची में क्षेत्रीय व सामाजिक संतुलन का ध्यान रखते हुए अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं पर भरोसा जताया गया है।

लिस्ट में इन प्रत्याशियों के नाम शामिल

लिस्ट में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार के नाम शामिल हैं।

HT245eabUAACirb

1- झारखंड के राज्यपाल की बेटी हैं श्रुति गंगवार

बरेली की श्रुति गंगवार को भी भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। श्रुति, झारखंड के वर्तमान राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी हैं। बरेली की रहने वाली हैं। इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही थीं।

2- प्रकाश पाल राज्यसभा जाएंगे, कानपुर-बुंदेलखंड की सियासत में बढ़ेगा कद

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष और वर्तमान प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश पाल का नाम भी शामिल है। पार्टी के इस फैसले ने कानपुर-बुंदेलखंड की राजनीति में प्रकाश पाल की भूमिका को क्षेत्रीय संगठन से उठाकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा दिया है।

Leave a Reply