दिल्ली किसान आंदोलन में शहीद किसानों को किए श्रद्धासुमन अर्पित
सहारनपुर [24CN] । विभिन्न राजनीतिक, साहित्यिक व शिक्षक संगठनों के बैनर तले आयोजित मौन धरने में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। स्थानीय गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, प्रगतिशील शिक्षक संघ, समन्वय, साहित्यिक संगठन, जल बिरादरी, व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा किसान आंदोलन में केंद्र सरकार की हठधर्मिता पर सवालिया निशान लगाते हुए सभी लोगों ने आंदोलनरत किसानों को अपना समर्थन देने की घोषणा की तथा आगामी 26 जनवरी को किसान आंदोलन में दिल्ली चलने का भी आह्वान किया।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक हाजी यूनुस, भूपेंद्र सिंह जून, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली, आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य योगेश दहिया, सपा नेता चौ. अब्दुल गफूर, युवा लोकदल के प्रदेश महासचिव अनुज वर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष राव केसर, प्रदेश महासचिव चौ. धीरसिंह, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता डा. डी. के. शर्मा, आप जिलाध्यक्ष आदित्य गर्ग, युवा कांग्रेस नेता अर्चित जैन, प्रदेश सचिव भूरा मलिक, प्रीतम सिंह सैनी, जाट महासभा के सचिव चौ. धीरज सिंह, व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राधेश्याम नारंग, अजीत पटेल, अनिल कुमार, आदित्य चौहान, गौरव वर्मा, अशोक यादव, राजकिशोर यादव, हन्नी सिंह चौहान, चौ. अय्यूब हसन, चौ. मसूद, राव इरफान, शफात हुसैन आदि मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता अर्जुन सिंह व संचालन शिक्षक नेता रजनीश चौहान ने किया।
व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे | वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे |