पार्टी में कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा मान-सम्मान: मुजफ्फर

पार्टी में कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा मान-सम्मान: मुजफ्फर
  • सहारनपुर में कांग्रेस के कार्यक्रम में मंचसीन पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ.मुजफ्फर अली ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गांव का कार्यकर्ता जितना मजबूत होगा। पार्टी उतनी ही अधिक मजबूत होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली आज ब्लाक बलियाखेडी के गांव नौजली व ब्लाक पुंवारका के गांव छपरेडी में संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए दिन प्रतिदिन नये-नये कानून लागू करने का काम कर रही है ताकि किसानों को खेतीहर मजदूर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता किसान किसान कृषि कानूनों के खिलाफ खुले आसमान के नीचे धरना प्रदर्शन करने को विवश है, परन्तु केन्द्र की भाजपा सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी सूरत में किसानों व आम जनता के उत्पीडन व शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगी।

सहारनपुर देहात के कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि केन्द्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारें अपने सुनियोजित षडयंत्र के तहत दलित, मुस्लिम व किसानों का दमन करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दलित छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति बंद कर दी गयी है, वही मुस्लिमों को भी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में सभी जाति व धर्म के लोगों को उक्त सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम किया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा दिया जा रहा है, जबकि भाजपा के शासनकाल में ही महिलाओं का सर्वाधिक शोषण व उत्पीडन किया जा रहा है, जो भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वह गांव-गांव व घर-घर जाकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का काम करें ताकि आगामी विस चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनायी जा सके। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व एआईसी मेम्बर जावेद साबरी ने कहा कि कांग्रेसी भाजपा की फार्सिस्ट वादी नीतियों का मुकाबला करने में सक्षम है, उन्होंने आरोप लगाया कि सपा व बसपा भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही है।

इसी तरह एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुदीन उवैसी भी भाजपा के इशारे पर मुस्लिम वोटों को बांटने का काम कर रहे हैं। आवैसी ने पहले बिहार में मुस्लिम वोटों का बंटवारा किया अब पश्चिम बंगाल में मुस्लिम वोटों को बांटने का काम कर रहे हैं। भाजपा सांसद सचिन्नदानंद हरि साक्षी महाराज के बयान से भी साबित होता है कि औवेसी सिर्फ वोटों का बंटवारा करने का काम कर रहे हैं, हमें ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का काम किया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से फरहान को बलियाखेडी ब्लाक का महासचिव व मोमिन को ब्लाक सचिव तथा आरिफ को न्याय पंचायत अध्यक्ष चुना गया, जबकि राजीव बर्मन को सर्वसम्मति से बहेडी गुज्जर न्याय पंचायत का अध्यक्ष चुना गया। सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को जिला महासचिव प्रेम काम्बोज, जिला सचिव गुलफाम अंसारी, पुंंवारका ब्लाक अध्यक्ष शिव कुमार राणा, गुलफाम मलिक ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे