सहारनपुर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी की टीमों में चयन

सहारनपुर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी की टीमों में चयन
उत्तर प्रदेश की टीम में सहारनपुर के चयनित खिलाड़ी, वंशिका सैनी,  वंशिका और दिशा शर्मा व वंश चौधरी

वंश चौधरी रणजी ट्रॉफी टीम में, वंशिका सैनी, वैशिका और दिशा शर्मा को महिला टी-20 टीम में मिला स्थान

सहारनपुर। जिले के चार युवा क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश की विभिन्न टीमों में चयन हुआ है। वंश चौधरी को उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह मिली है, जबकि वंशिका सैनी, वैशिका और दिशा शर्मा का चयन उत्तर प्रदेश महिला टी-20 टीम के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने खुशी जताई।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जिले की बेटियों का प्रदेश की टीम में स्थान बनाना दूसरी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। वंश चौधरी रणजी ट्रॉफी टीम में चयनित हुए हैं। वे गंगोह क्षेत्र के बांदाहेड़ी गांव के निवासी हैं। उनके पिता विकास कुमार किसान हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि चार खिलाड़ियों का चयन जिले में क्रिकेट की बढ़ती प्रतिभा को दर्शाता है। सचिव यशपाल ने इसे जिले में मजबूत होती क्रिकेट व्यवस्था का प्रमाण बताया। उपाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता से अन्य युवा क्रिकेटरों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

कोषाध्यक्ष पाली कालड़ा सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Leave a Reply