• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

West Bengal Assembly Election 2021: ममता बनर्जी के प्रचार पर 24 घंटे की रोक, चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर बैठेंगी टीएमसी सुप्रीमो

  • April 13, 2021
West Bengal Assembly Election 2021: ममता बनर्जी के प्रचार पर 24 घंटे की रोक, चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर बैठेंगी टीएमसी सुप्रीमो
विज्ञापन
विज्ञापन
  • West Bengal Assembly Election 2021 चुनाव आयोग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 12 अप्रैल की रात आठ बजे से 13 अप्रैल की रात आठ बजे तक किसी भी तरह के प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

कोलकाता: चुनाव आयोग ने भड़काऊ भाषणों को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ सोमवार को कड़ा कदम उठाते हुए उनके चुनाव प्रचार करने पर 24 घंटे की रोक लगा दी है। ममता सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार रात आठ बजे तक किसी तरह का चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी। वे न तो चुनावी जनसभाओं में वक्तव्य रख सकेंगी, न रोड शो में हिस्सा ले पाएंगी और न ही संवाददाता सम्मेलनों को संबोधित कर पाएंगी। ममता के अल्पसंख्यक वोट बंटने न देने संबंधी बयान पर आयोग ने यह कदम उठाया है। आयोग की तरफ से इस बाबत उन्हें नोटिस भेजकर जवाब देने को कहा गया था। ममता ने नोटिस का जवाब दिया था, जिससे आयोग संतुष्ट नहीं नजर आया और यह कार्रवाई की है।

चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर बैठेंगी ममता

ममता ने तुरंत ट्वीट कर आयोग के इस कदम को अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक करार देते हुए इसके प्रतिवाद में मंगलवार दोपहर 12 बजे से कोलकाता में गांधी मूर्ति के पास धरने पर बैठने का एलान किया है।

चुनाव आयोग ने कही ये बात

आयोग ने पांच पन्नों के अपने निर्देश में कहा कि ममता बनर्जी को उनके भाषणों को लेकर कई बार सतर्क किया जा चुका है। वे आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठा चुकी हैं। वे ऐसी कई बातें कर रही हैं, जिससे बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगडऩे की आशंका है। आयोग ने ममता को भविष्य में ऐसे भाषणों से परहेज करने को लेकर सतर्क किया है, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर असर पड़े

जानें, क्या है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि ममता ने गत तीन अप्रैल को हुगली जिले के तारकेश्वर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय से उनका वोट बंटने नहीं देने की अपील की थी। बंगाल में विरोधी राजनीतिक दलों, विशेषकर भाजपा ने इसकी चुनाव आयोग से शिकायत की थी।

जानिए, किसने क्या कहा

दूसरी तरफ तृणमूल ने आयोग के इस कदम पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पार्टी के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि इतिहास में यह काला दिन है।

वहीं, पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि दिलीप घोष व राहुल सिन्हा जैसे भाजपा नेता लगातार भड़काऊ भाषण देते आ रहे हैं लेकिन उनके खिलाफ आयोग की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों और सरकार के बीच बैठक, अनिल विज अधिकारियों से कर रहे बातचीत; CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों और सरकार के बीच बैठक, अनिल विज अधिकारियों से कर रहे बातचीत; CM सैनी भी पहुंचे

  • October 23, 2026
‘अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला…’, रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर

‘अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला…’, रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर

  • October 23, 2026
राहुल गांधी का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, ‘अगर कांग्रेस के साथ चले गए तो…’

राहुल गांधी का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, ‘अगर कांग्रेस के साथ चले गए तो…’

  • October 23, 2026
कांग्रेस की मांग पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, कहा- 170 सीटों का हमें…

कांग्रेस की मांग पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, कहा- 170 सीटों का हमें…

  • October 23, 2026
‘न सिस्टर को पता है और न…’, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला

‘न सिस्टर को पता है और न…’, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला

  • October 23, 2026
अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर ITBP डीजी के बयान से सियासी घमासान, कांग्रेस ने PM मोदी से पूछे तीखे सवाल

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर ITBP डीजी के बयान से सियासी घमासान, कांग्रेस ने PM मोदी से पूछे तीखे सवाल

  • October 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • विधान परिषद चुनाव की तैयारियों का मंडलायुक्त, डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा October 23, 2026
  • सहारनपुर में जिला जूडो प्रतियोगिता का समापन, अभिनव, श्रेया रानी समेत सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को किया सम्मानित October 23, 2026
  • गागलहेड़ी पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की दो जोड़ी चांदी की पायल बरामद October 23, 2026
  • नागल में स्नातक सीट पर 53.62 और शिक्षक सीट पर 75.93 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में दिखी बेरुखी October 23, 2026
  • बेहट में पटाखा फैक्ट्री का एसडीएम-सीओ ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई October 23, 2026
  • एक नवंबर को पाइनवुड स्कूल में लगेगा वृहद विधिक सेवा शिविर, एक ही स्थान पर मिलेगा कई सरकारी योजनाओं का लाभ October 23, 2026
  • हरियाणा में बिजली कर्मचारियों और सरकार के बीच बैठक, अनिल विज अधिकारियों से कर रहे बातचीत; CM सैनी भी पहुंचे October 23, 2026
  • नकुड़ में दो मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने चंद घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल October 23, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में ‘नवम’ दीक्षांत समारोह की तैयारियाँ जोर-शोर से जारी October 23, 2026
  • ‘अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला…’, रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर October 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021