सहारनपुर में गहराया कोविड-19 का संकट, छह मस्जिदों में गए थे कोरोना पाॅजिटिव जमाती, कराई जा रहीं सैनिटाइज

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक विदेशी जमाती सहित तीन लोगों और जमातियों में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना पॉजिटिव लोगों को बीती देर रात को कोविड-19 हॉस्पिटल फतेहपुर में शिफ्ट कर दिया गया है।

कोरोना पॉजिटिव लोगों से उनके संपर्क में आने की जानकारी देर रात से सुबह तक सरकारी विभाग के आला अफसर लेते रहे। इस दौरान शहर के कई मस्जिदों में जमातियों के जाने की बात सामने आई है।

चिंताजनक यह है कि चार पॉजिटिव केस जो कोरोना वायरस के मिले हैं, उन्होंने 6 मस्जिदों को भ्रमण किया था। इनमें से कई मस्जिदें शहर के बीच में है। अब इन मस्जिदों को नगर निगम की टीम युद्ध स्तर पर सैनिटाइज कर रही है।

जमातियों से संपर्क में आने वालों की स्क्रीननिंग की जा रही है। प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और निगम की टीम जुटी हुई है। कोरोना पॉजिटिव आने वाले लोगों के संपर्क को तलाश कर उनसे पूछताछ कर रही है।
नगर स्वस्थ अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव चारों जमाती बकरीयान मस्जिद कुतुबशेर, पीर वाली मस्जिद  गांधी पार्क,  जौहरी मस्जिद आजाद कॉलोनी, फारसी मस्जिद, अरबी मदरसा, बिलाल मस्जिद और मिनारा मस्जिद में गए थे। पॉजिटिव आए चारों लोग इन्हीं मस्जिदों में लोगों के संपर्क में आए थे। इन सभी मस्जिदों को नगर निगम सैनिटाइज करा रहा है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे