SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, इस दिन होगी सुनवाई

SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, इस दिन होगी सुनवाई

SIR को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया को कई लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. AIMIM के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के तरीके को चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को ओवैसी की SIR को चुनौती देने वाली याचिका और अन्य याचिकाओं पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है.

ओवैसी के अलावा वकील प्रशांत भूषण ने दिल्ली SIR का मामला सुप्रीम कोर्ट में रखा.  वकील प्रशांत भूषण ने दिल्ली SIR का मामला सुप्रीम कोर्ट में रखा. उन्होंने कहा- दिल्ली में फॉर्म 6 में घोषणा पत्र भरवाया जा रहा है कि आपने कभी वोट नहीं दिया है. जो वोटर कहीं से शिफ्ट होकर आया है, उसे फॉर्म 8 भरने का मौका मिलना चाहिए. लिस्ट में सुधार की अंतिम तारीख 30 है. सुप्रीम कोर्ट ने 30 अक्टूबर ही सुनवाई की तारीख रखी है. इस याचिका को पहले सुना जाए.

28 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

वकील प्रशांत भूषण की याचिका सुनकर चीफ जस्टिस ने कहा – हम 28 अक्टूबर को सुनवाई करेंगे. आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे.

 

Leave a Reply