रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन…मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले

रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन…मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले

केंद्र की मोदी सरकार ने देश के लाखों रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मोदी कैबिनेट ने तीन बड़े फैसले लिए हैं. इसके तहत रेलवे के कर्मचारियों के लिए 78 दिन का परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस को मंजूरी दी गई. दीवाली से पहले तकरीबन साढ़े ग्यारह लाख कर्मचारियों को ये बोनस दिया जाएगा, जिसके लिए 2009 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है.

दिव्यागों का पहले 80 फीसदी थ्रेशोल्ड था अब उसको आधा करके 40 फीसदी पर ही दिया जाएगा. साथ ही अब जन्म से ही अब दिव्यांगों को पेंशन दिया जाएगा. पहले 18 साल की उम्र से दिया जाता था. सोशल सिक्योरिटी नेट को बढ़ाकर 53428 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया.

Leave a Reply