• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव, एम्‍स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, तेलंगाना के सीएम केसीआर भी संक्रमण की चपेट में

  • April 20, 2021
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव, एम्‍स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, तेलंगाना के सीएम केसीआर भी संक्रमण की चपेट में
  • देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मनमोहन सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक सोमवार को उनकी कोविड-19 जांच पॉजिटिव आई। उन्‍हें एम्‍स ट्रॉमा सेंटर नई दिल्‍ली में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्‍ली । पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सोमवार को रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद शाम पांच बजे उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। 88 वर्षीय मनमोहन सिंह ने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ली थीं। सोमवार दोपहर बाद हल्का बुखार आने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया, जहां कोरोना की जांच हुई। उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए विशेषज्ञ डाक्टरों का एक दल गठित किया गया है। प्राइवेट वार्ड में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री की हालत स्थिर बनी हुई है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत तमाम नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मालूम हो कि एक दिन पहले रविवार को मनमोहन सिंह ने कोरोना संकट को लेकर पीएम नरेंद्र को पत्र लिख कर कई सुझाव दिए थे।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। राज्य के मुख्य सचिव ने बताया कि उनमें हल्के लक्षण हैं। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

अभी हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा दोबारा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बीते शुक्रवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। येदियुरप्‍पा (Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa) आठ महीने में दूसरी बार कोविड-19 से पाजिटिव पाए गए हैं। 78 वर्षीय येदियुरप्पा को इससे पहले दो अगस्त 2020 को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। डॉक्‍टरों की एक टीम उनकी तबीयत पर लगातार नजर बनाए हुए है। उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।

बीते शनिवार को कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडी (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्‍होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी थी। हाल ही में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने खुद इसकी जानकारी देते हुए पिछले दो-तीन दिन में अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की थी। यही नहीं बीते दिनों आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिन्‍हें हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिली है।

गौरतलब है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हो रही है। कोरोना संक्रमित होने वाले नेताओं, मंत्रियों व प्रमुख हस्तियों की तादाद बढ़ती जा रही है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और दिग्विजय सिंह ने भी बीते शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी थी। अभी एक दिन पहले ही हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी आशा हुड्डा की कोविड जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

Post navigation

Prev
Next
‘जो उसके साथ हुआ वो…’, सूर्या के परिवार से मिले स्वामी दीपांकर, बुलडोजर एक्शन का भी किया समर्थन

‘जो उसके साथ हुआ वो…’, सूर्या के परिवार से मिले स्वामी दीपांकर, बुलडोजर एक्शन का भी किया समर्थन

  • June 3, 2026
‘BJP की वजह से दुनिया में बदनामी…’, आगरा में धंसी सड़कों को लेकर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

‘BJP की वजह से दुनिया में बदनामी…’, आगरा में धंसी सड़कों को लेकर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

  • June 3, 2026
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के जिलों में बड़ा बदलाव, 2027 चुनाव से पहले योगी सरकार का रणनीतिक दांव

यूपी में प्रभारी मंत्रियों के जिलों में बड़ा बदलाव, 2027 चुनाव से पहले योगी सरकार का रणनीतिक दांव

  • June 3, 2026
खान सर कोचिंग विवाद में बड़ी कार्रवाई, रोशन आनंद समेत तीन गिरफ्तार; बिहार सरकार लाएगी नई कोचिंग नीति

खान सर कोचिंग विवाद में बड़ी कार्रवाई, रोशन आनंद समेत तीन गिरफ्तार; बिहार सरकार लाएगी नई कोचिंग नीति

  • June 3, 2026
यूपी के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, घर बैठे मुफ्त में सीखें AI, मिलेगा सर्टिफिकेट भी

यूपी के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, घर बैठे मुफ्त में सीखें AI, मिलेगा सर्टिफिकेट भी

  • June 3, 2026
SIR पर ओवैसी का केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया से बढ़ेगी लोकतांत्रिक चिंता

SIR पर ओवैसी का केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया से बढ़ेगी लोकतांत्रिक चिंता

  • June 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा टाॅप कर जसमीत कौर ने बढाया कौम का मानः सेठी June 3, 2026
  • छुट्टी खत्म पुन: शैक्षिक सत्र शुरु, दारुल उलूम प्रशासन ने मल्टीमीडिया मोबाइल पर दोहराई रोक June 3, 2026
  • एडीजे कमर आलम के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे सांसद इमरान मसूद June 3, 2026
  • सड़क निर्माण के लिए जिलाधिकारी से मिले मोहम्मदपुर ग्रंट के ग्रामीण June 3, 2026
  • वैश्य अग्र महिला समिति ने राहगीरों को शीतल जलजीरा वितरित कर बुझाई प्यास June 3, 2026
  • जनकपुरी पुलिस ने दो वारंटी आरोपी किए गिरफ्तार June 3, 2026
  • कस्बा अम्बहेटा में वृद्धा हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिले व्यापारी June 3, 2026
  • नागल पुलिस ने छह आरोपी किए गिरफ्तार June 3, 2026
  • जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन June 3, 2026
  • गागलहेड़ी पुलिस ने पकड़े तीन शातिर वाहन चोर, तीन मोटरसाइकिलें की बरामद June 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021