राम मंदिर भूमि पूजन: अध्याना में हुआ सुन्दर कांड पाठ का आयोजन व लड्डू वितरित कर मनाई ख़ुशी

राम मंदिर भूमि पूजन: अध्याना में हुआ सुन्दर कांड पाठ का आयोजन व लड्डू वितरित कर मनाई ख़ुशी

नकुड: 500 वर्षो के पश्चात् अयोध्या में भगवान् श्री राम के मंदिर के लिए भूमि पूजन व निर्माण कार्य शुभारम्भ होने पर देशभर में उत्साह व उल्हास का माहोल रहा। सहारनपुर जिले के गाँव अध्याना में भी ग्रामीणों ने भूमि पूजन के अवसर पर में सुन्दर कांड पाठ का आयोजन कर ख़ुशी जताई व विश्व के कल्याण की कामना की।

गाँव में स्थित शिव मंदिर में मास्टर सूरज प्रकाश त्यागी व अनिल त्यागी ने रामायण के सुन्दर काण्ड का पाठ कर भावार्थ समझाया। मास्टर सूरज प्रकाश ने पाठ करते हुए भगवान् हनुमान के लंका गमन व वंहा सीता माता के साथ हुए वार्तालाप को बहुत ही उत्तम तरीके से श्रोताओ को समझाया। मास्टर विश्वास त्यागी, विनय त्यागी, हरिओम, प्रेमचंद, मास्टर स्लेखचंद ने आयोजन की अगुई की। पाठ के बाद आचार्य प्रदीप के द्वारा मंदिर प्रागंण में हवन कराया गया। हवन के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व कारसेवक राजेश त्यागी ने श्री राम मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होने की ख़ुशी में लड्डू वितरित किये। कार्यक्रम में मोहित त्यागी, सुखपाल त्यागी, दिग्विजय, विशु सहित दर्जनों लोगो ने भाग लिया।

1990 की कार सेवा में था अध्याना का विशेष योगदान
कारसेवक मास्टर विश्वास त्यागी व राजेश त्यागी ने याद करते हुए बताया कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के लिए 1990 में हुई पहली कार सेवा में अध्याना गाँव ने बढचढ कर भाग लिया था। गाँव निवासी तत्कालीन वरिष्ट भाजपा नेता स्वर्गीय बलबीर सिंह त्यागी के नेतृत्व में लगभग 25 लोगो ने कारसेवा में भाग लिया था। उन्होंने बताया कि हम लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया था। कहा आज मन में अति प्रसन्नता का भाव है कि प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। हमारा सोभाग्य है कि अपने जीवन काल में हम यह दिन देख पाए है।

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे