प्रियंका गांधी के लिए तैयार है लखनऊ का कौल हाउस, जानें कब हो रही हैं शिफ्ट

प्रियंका गांधी के लिए तैयार है लखनऊ का कौल हाउस, जानें कब हो रही हैं शिफ्ट

 

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कौल आवास में शिफ्ट हो सकती हैं प्रियंका गांधी
  • यूपी कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू ने कहा, दमन के खिलाफ जंग लगातार जारी रहेगी
  • ‘बस पॉलिटिक्स’ के बीच अजय कुमार लल्लू हुए थे अरेस्ट, आलाकमान ट्विटर पर था साथ
  • शीला कौल का गांधी परिवार से रहा है खास रिश्ता, जवाहरलाल नेहरू कहते थे भाभी

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस (Uttar Pradesh Congress) की सक्रियता के साथ-साथ खुद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi in Lucknow) लगातार प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमलावर हैं। ऐसे में रणनीतिक लिहाज से भी प्रियंका गांधी (Sheela Kaul bungalow) का दिल्ली में होना यूपी कांग्रेस खेमे को कहीं न कहीं कमजोर करता है। उधर, केंद्र सरकार ने प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Resident) से दिल्ली में लोधी रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने को कहा है।

ऐसे में यूपी कांग्रेस के कुछ सूत्रों ने  बताया है कि प्रियंका जल्द उत्तर प्रदेश में अपना आवास बना सकती हैं। इस खबर के साथ ही ट्विटर पर हैशटैग #UPWelcomesPriyanka ट्रेंड कर रहा है।

इन मामलों के बाद हुआ मंथन?
हाल ही में ‘बस पॉलिटिक्स’ के बीच अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी हुई थी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उतनी मजबूत नहीं नजर आ रही थी। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से एक सवाल किया था कि जेल में रहने के दौरान प्रियंका गांधी आपसे मिलने क्यों नहीं आईं, अगर वह आतीं तो कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता। इस पर अजय कुमार लल्लू ने जवाब तो दिया लेकिन कांग्रेस में आलाकमान से दूरी की बात को लेकर शायद अंदरखाने में मंथन हुआ है।

यूपी कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू से EXCLUSIVE बातचीतउत्तर प्रदेश कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) की जेल से रिहाई के बाद एनबीटी ऑनलाइन ने हर एक सवाल का जवाब जानने की कोशिश की। 2022 यूपी विधानभा चुनाव में कांग्रेस फिर गठबंधन की तैयारी में है लेकिन यह गठबंधन किसके साथ होगा, जानें अजय कुमार लल्लू से।

 

“प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार के गरीब विरोधी, रोजगार विरोधी व महिला विरोधी रवैये के विरोध में मुखर होकर आवाज उठाई है। सच सामने लाने के चलते उन पर लगातार तरह-तरह के हमले किए गए। वह जनता की समस्याओं को उठाने के लिए और उनके निदान के लिए चट्टान की तरह अडिग हैं।”-अजय कुमार लल्लू, यूपी कांग्रेस चीफ

कौल आवास में हो सकती हैं शिफ्ट!
कांग्रेस के सूत्र ने बताया, ‘प्रियंका गांधी जल्द ही लखनऊ स्थित कौल आवास में शिफ्ट हो सकती हैं।’ प्रियंका गांधी के लखनऊ शिफ्ट होने की चर्चा काफी वक्त से हो रही है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी लखनऊ में शीला कौल की कोठी को अपना ठिकाना बनाएंगी। हालांकि, शीला कौल को सभी लोग नहीं जानते हैं। अब जरा यह भी जान लेते हैं शीला कौल का गांधी परिवार से क्या संबंध है। शीला कौल का निधन वर्ष 2015 में हुआ। वह इंडियन नैशनल कांग्रेस की एक नेता के साथ-साथ कैबिनेट मेंत्री, राज्यपाल भी रहीं। कहा जाता है कि वह जवाहरलाल नेहरू की भाभी और इंदिरा गांधी की मामी थीं।

कांग्रेस वर्कर्स पर हुआ था लाठीचार्ज
इन सबके इतर आपको यह भी बता दें कि हाल ही में यूपी पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के अल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ के अध्‍यक्ष शाहनवाज आलम को सोमवार को पिछले साल (2019) हुए नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के सिलसिले में अरेस्‍ट कर‍ लिया था। कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए जब यूपी कांग्रेस के अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू हजरतगंज थाने पहुंचे तो पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया गया।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे