भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- ‘दुनियाभर में…’

भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- ‘दुनियाभर में…’

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भारत की GDP 7.8 फीसदी बढ़ी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच मजबूत आधार पर आर्थिक विकास हो रहा है. जीडीपी को लेकर इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने सिलसिलेवार ढंग से अपनी रिपोर्ट जारी की है.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दुनिया देख रही दम, तेजी से आगे बढ़ रहे हम. उन्होंने आगे कहा कि IMF के अनुसार अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2027 में भी 7 फीसदी रहने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों और 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प से भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है.

 

पीयूष गोयल ने कहा- अजेय भारत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अजेय भारत, IMF ने 2027 के लिए भारत की GDP ग्रोथ 7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है, जिससे हम सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गए हैं. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किए गए हमारे कई FTA (मुक्त व्यापार समझौते) से वैश्विक आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और मजबूत सप्लाई चेन बनाने में भी सकारात्मक योगदान मिलने की उम्मीद है.”

 

क्या बोलीं स्मृति ईरानी 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी महासचिव स्मृति ईरानी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि दुनिया भर में लगातार बनी हुई चुनौतियों के बावजूद भारत दुनिया की एक प्रमुख आर्थिक ताकत बना हुआ है. IMF की ताजा ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक’ रिपोर्ट के अनुसार भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर मजबूती से आगे है.

2026 और 2027 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 7.0 फीसदी है. ईरानी ने कहा कि मजबूत पॉलिसी लीडरशिप, स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स और घरेलू स्तर पर मजबूत रफ्तार भारत की विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं.

Leave a Reply