‘हम एकजुट’, इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
इंडिया ब्लॉक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा है कि हम यहां एक साथ आए हैं. हमने कहा था कि यहां कोई समांतर प्रदर्शन यानी अलग-अलग प्रदर्शन नहीं है. अकेला प्रोटेस्ट है, जिसका एक मिशन- भारत में लोकतंत्र की बहाली है. भारत में लोकतंत्र को तबाह किया गया है. इलेक्शन को तबाह किया गया है. संविधान की धज्जियां उड़ाकर उसे फाड़कर फेंक दिया गया है. हम एक साथ लड़ रहे हैं, इस देश में वास्तविक लोकतांत्रिक भूमिका की बहाली के लिए.
राहुल ने हाई-टी मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा, ‘आवाज उठाने के लिए अधिकृत प्रदर्शन स्थल जंतर मंतर को हटा दिया है. सरकार ने कहा है कि लोकंतांत्रिक आवाज उठाने के लिए जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट नहीं है. हम इसको चैलेंज करेंगे. सरकार यह आसानी से तय नहीं कर सकती कि कहां से बोलना है. जिन लोगों ने किया, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य आर्किटेक हैं. इस पूरे आइडिया के पीछे, अमित शाह उसे लागू करने वाले हैं. ज्ञानेश कुमार और अन्य. यह आसान होने नहीं जा रहा है कि आप भारत के लोकतंत्र को खत्म कर सकते है, और बचकर निकल सकते हो.’
राहुल बोले- हम आपसे वादा करते कि सजा मिलेगी
इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि यह हमारा आपसे वादा है कि जिन लोगों ने यह किया है, मिस्टर मोदी, मिस्टर शाह, मिस्टर ज्ञानेश कुमार, वह महिला जो अभी देहरादून में छिपी हुई है, और दूसरों को सजा मिलेगी. कल, आपने यहां खड़ी पॉलिटिकल पार्टी का नहीं, बल्कि भारत के लोगों का बयान देखा. हम दिल्ली के लोगों, भारत के लोगों को धन्यवाद देना चाहते हैं, जो जो हो रहा है उसके खिलाफ हमारे साथ खड़े रहें.
राहुल ने कहा कि यह हमारे बारे में नहीं हैं. यह भारत के लोगों के बारे में हैं. यह भारत के लोगों के भविष्य के बारे में है, और हम, हम सब मिलकर, क्योंकि हम आपसे प्यार करते हैं और आपकी इज्जत करते हैं. इस देश में डेमोक्रेटिक प्रोसेस को फिर से शुरू करने के लिए आखिर तक लड़ेंगें.
