संसद सत्र और परिसीमन पर कांग्रेस बोली, ‘सस्पेंस 2 बातें बताती है, खतरनाक साजिश और…’

संसद सत्र और परिसीमन पर कांग्रेस बोली, ‘सस्पेंस 2 बातें बताती है, खतरनाक साजिश और…’

संसद सत्र और परिसीमन पर सस्पेंस के बीच कांग्रेस ने दावा किया है पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी कोई खतरनाक साजिश रच रही है या फिर वो झूठ और दिखावे के जाल में फंस गए हैं. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को एक्स पर लिखा कि पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी क्या खेल खेल रही है, अगर मान लें कि यह जोड़ी अभी भी साथ है?

उन्होंने कहा, ”अगर मान लें कि शीतकालीन सत्र होने वाला है तो अब तक देश को पता चल जाना चाहिए था कि संसद का शीतकालीन सत्र कब होगा. अगर मान लें कि इसे फिर से बुलाया जाने वाला है, तो अब तक देश को पता चल जाना चाहिए था कि मानसून सत्र (जिसे अभी तक औपचारिक रूप से समाप्त नहीं किया गया है) को कब फिर से बुलाया जाएगा.”

कांंग्रेस नेता ने कहा, ”लोकसभा में किसी तरह दो-तिहाई बहुमत जुटाने की इस जोड़ी की हताश कोशिशों को देखते हुए, देश को यह जानने का हक है कि परिसीमन को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह का फॉर्मूला क्या है- अगर मान लें कि ऐसा कोई फॉर्मूला है भी.”

जयराम रमेश ने कहा, ”यह लगातार बना हुआ सस्पेंस साफ तौर पर दो बातें बताता है: पहला यह जोड़ी खुद उलझन में है और अपने ही बुने झूठ और दिखावे के जाल में फंस गई है. या दूसरा- कोई बहुत खतरनाक साजिश रची जा रही है. जो भी हो, ‘GTA’ (ज्ञानेश-थेफ्ट-अरेंजर्स) की यह जोड़ी पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है. दुख की बात है कि संसद जैसी संस्था, जो पहले से ही काफी कमजोर हो चुकी है, इस खतरनाक जोड़ी की हरकतों की वजह से और भी ज्यादा कमजोर होती जा रही है.”

साल 2025 में 5 नवंबर को संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बताया था कि संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा और 20 दिसंबर को समाप्त होगा.

Leave a Reply