भारत दौरे पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह, PM मोदी ने राष्ट्रपति भवन में किया औपचारिक स्वागत

भारत दौरे पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह, PM मोदी ने राष्ट्रपति भवन में किया औपचारिक स्वागत

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक स्वागत किया है। बालेन शाह राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं, यहां पीएम मोदी ने उनसे हाथ मिलाकर नेपाल के प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रपति भवन में इस औपचारिक स्वागत के साथ ही बालेन शाह के आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। माना जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और दोनों पड़ोसी देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा होगी।

औपचारिक स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने नेपाली और भारतीय प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की।

बालेन शाह को गार्ड ऑफ ऑनर

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

Leave a Reply