पीएम मोदी बोले- चंद्रयान के सौ सेकेंड ने देश को जगाया और जोड़ दिया, हिंदुस्तान में अब इसरो स्पिरिट

पीएम मोदी बोले- चंद्रयान के सौ सेकेंड ने देश को जगाया और जोड़ दिया, हिंदुस्तान में अब इसरो स्पिरिट

रोहतक में पूरा पंडाल भारत माता और वंदे मातरम् के नारों से गूंज रहा था। लोग पूरे जोश के साथ मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंच लोगों का उत्साह भी दोगुना हो गया। उन्होंने भारत माता के नारे और हरियाणवी बोली के साथ अपने संबोधन की शुरूआत की।

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 10 की 10 सीटों को भाजपा की झोली में डालने के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज राजनीति में 50 से 55 प्रतिशत वोट को वो जन जागृति के रूप में देखते हैं।

हरियाणा का जितना भी धन्यवाद करूं वो उतना ही कम है। कुछ महीनों में मुझे तीसरी बार रोहतक आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि पहले कभी सर छोटूराम की मूर्ति के अनावरण में आया था। फिर अपने काम का हिसाब देने आया था। अब एक बार फिर जन आशीर्वाद लेने आया हूं।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे