गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया, बिडवी मिल प्रबंधन ने दिया आश्वासन

गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया, बिडवी मिल प्रबंधन ने दिया आश्वासन

भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने मुख्य महाप्रबंधक से की मुलाकात, किसानों को समय पर भुगतान की मांग

सहारनपुर। किसानों के बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाते हुए सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड सहारनपुर के डायरेक्टर एवं भाजपा मंडल प्रभारी सुभाष चौधरी ने बिडवी शुगर मिल के मुख्य महाप्रबंधक अश्वनी सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द और समय पर सुनिश्चित करने की मांग की।

मुलाकात के दौरान सुभाष चौधरी ने कहा कि गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति काफी हद तक समय पर भुगतान पर निर्भर करती है। भुगतान में देरी होने से किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मिल प्रबंधन को किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए भुगतान प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए।

इस पर मुख्य महाप्रबंधक अश्वनी सिंह ने आश्वासन दिया कि किसानों को गन्ने का भुगतान समय पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन किसानों के भुगतान को लेकर गंभीर है और निर्धारित समय के अनुसार भुगतान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर सुधीर बिडवी, पूर्व डायरेक्टर मांगे राम, अनिल चौधरी, राजेश और ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।