आईएमए की जनरल बॉडी बैठक में आईसीयू संचालन पर हुई चर्चा, तीन वरिष्ठ चिकित्सक सम्मानित
सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सहारनपुर शाखा की इस कार्यकाल की पहली जनरल बॉडी बैठक जीपीओ रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. शेर सिंह कक्कड़ ने आईसीयू की स्थापना और संचालन से संबंधित शासनादेशों की जानकारी देते हुए चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी नियमों का पालन करने और मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. शेर सिंह कक्कड़ ने किया। बैठक के वैज्ञानिक सत्र में डॉ. मयंक नौटियाल ने जीआई एवं हेपेटोबिलियरी सर्जरी में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और रोबोटिक सर्जरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं डॉ. ज्योति रैना ने गंभीर एंडोमेट्रियोसिस के सर्जिकल मैनेजमेंट पर व्याख्यान दिया।
इस दौरान आईएमए के मानद सचिव डॉ. अनुपम मलिक ने संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। मानद वैज्ञानिक सचिव डॉ. सौम्या जैन ने सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तीन वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. केए के जैन, डॉ. सुरेंद्र मोहन गुप्ता और डॉ. पूनम कुमार को स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
सीएमओ डॉ. शेर सिंह कक्कड़ ने दोहराया कि आईसीयू की स्थापना एवं संचालन के दौरान शासन के निर्धारित नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों को सुरक्षित और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की।
बैठक में कोषाध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. रविकान्त निरंकारी, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. रिक्की चौधरी, डॉ. मोहन पांडे, डॉ. अनिल मलिक, डॉ. साक्षी मलिक, डॉ. खलीउल्ला खान, डॉ. नरेंद्र खन्ना, डॉ. स्वर्णजीत सिंह, डॉ. महेश गोयल, डॉ. उदयराज सिंह, डॉ. संजय यादव, डॉ. कुणाल जैन, डॉ. नागपाल, डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. आरएन बंसल, डॉ. वंदना आर्य, डॉ. नरेश नौसरान, डॉ. उत्कर्ष, डॉ. नीरज आर्य, डॉ. महेश ग्रोवर, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. पूजा खन्ना, डॉ. अनिता मलिक, डॉ. रजनीश सिंघल, डॉ. जीबी लाल, डॉ. सीएस चोपड़ा, डॉ. रविन्द्र राणा और डॉ. प्रशांत खन्ना सहित जिलेभर के अनेक चिकित्सक मौजूद रहे।
