दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर: कई इलाकों में AQI 400 के पार, हरियाणा-UP के शहरों की हवा भी खराब

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर: कई इलाकों में AQI 400 के पार, हरियाणा-UP के शहरों की हवा भी खराब

नई दिल्ली। देश में वायु प्रदूषण का संकट लगातार गहराता जा रहा है। दिल्ली-NCR के साथ-साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई शहर भी जहरीली हवा की चपेट में हैं। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत AQI 349 दर्ज किया गया।

प्रदूषण निगरानी केंद्रों के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सबसे अधिक AQI नरेला और दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में 423 दर्ज किया गया। वहीं, आईआईटी दिल्ली में AQI 419 और बुराड़ी क्रॉसिंग पर 412 रहा। इसके अलावा आनंद विहार में 381 और बवाना में 389 AQI दर्ज किया गया।

दिल्ली के कई इलाकों में हवा बेहद जहरीली

दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। कई स्थानों पर AQI 400 के पार पहुंचने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रमुख इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक इस प्रकार रहा।

  • आईटीओ: 414

  • डीटीयू: 402

  • जाफरपुर: 397

  • चांदनी चौक: 395

  • विवेक विहार: 393

  • बवाना: 389

  • तालकटोरा गार्डन: 385

  • NSIT द्वारका: 384

  • आया नगर: 359

  • अलीपुर: 369

  • सोनिया विहार: 368

  • अशोक विहार: 343

  • बदरपुर: 314

  • कैंटोनमेंट एरिया: 147

हरियाणा के शहरों में भी प्रदूषण का असर

दिल्ली के साथ हरियाणा के कई शहरों में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। बहादुरगढ़ में सबसे अधिक AQI 352 दर्ज किया गया। वहीं पंचगांव में 334, फरीदाबाद में 321 और गुरुग्राम में 317 AQI रहा। इसके अलावा जींद में 293 और हिसार में 282 दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश के इन शहरों में भी खराब हवा

उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहर भी प्रदूषण की चपेट में हैं। गाजियाबाद में AQI 348, मेरठ में 336 और ग्रेटर नोएडा में 328 दर्ज किया गया। वहीं नोएडा में 286 और राजधानी लखनऊ में AQI 242 रहा।

राजस्थान समेत अन्य राज्यों में भी प्रदूषण

राजस्थान के भिवाड़ी में AQI 255, सीकर में 238 और उदयपुर में 200 दर्ज किया गया। इसके अलावा महाराष्ट्र के नागपुर में AQI 206 और ओडिशा के बिलेईपाडा में 204 रहा। पंजाब के अमृतसर में 231 और बठिंडा में 215 AQI दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 15 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से दिल्ली-NCR में तापमान और हवा की गति में बदलाव आने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव से प्रदूषित कणों के फैलाव में मदद मिल सकती है, जिससे आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply