दिल्ली के विवेक विहार इलाके में पुराने घर की छत गिरी, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में पुराने घर की छत गिरी, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुराने मकान की छत अचानक गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply