नए सदस्यों को दिलाई संघ की शपथ

- सहारनपुर में मिनिस्ट्रीयल इरीगेशन डिपार्टमेंट की बैठक में सदस्यों का स्वागत करते पदाधिकारी।
सहारनपुर। मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट की जनपदीय बैठक में संघ से जुड़े नए सदस्यों को माला पहनाकर संघ की शपथ दिलाई गई।
मिनिस्ट्रिीयल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट की जनपदीय बैठक में मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन लोनिवि के अध्यक्ष सोमपाल राणा, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान, मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी, डिग्री कालेज संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष डोबरियाल, लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के मंत्री सतेंद्र कटारिया, मंडल अध्यक्ष रामलाल, जनपद अध्यक्ष अरविंद गुप्ता व प्रदेश सचिव मुकेश शर्मा ने नए सदस्यों देवेंद्र गुंसाई, नेपाल सिंह, शेरसिंह, विपिन कुमार, श्यामलाल, विकास कुमार, जनक कुमार, हरजीत, राजेश कुमार, मंजू, ममता रानी, सविता व राजन कुमार को माला पहनाकर संघ की शपथ दिलाई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सोमपाल राणा ने कहा कि हम धरना- प्रदर्शन पर विश्वास करने वाले व्यक्ति नहीं हैं। हम त्वरित समाधान कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने वाले लोग हैं। महासंघ के मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी व धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पुराने संघ के बहुत से ऐसे व्यक्ति जुड़े रहे जो केवल अपना स्वाथ सिद्ध करने में लगे रहते हैं, कभी कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं। अब उनका दौर समाप्त हो चुका है। किसी भी कर्मचारी की जायज समस्या के समाधान के लिए हर समय तैयार है।
जनपद अध्यक्ष अरविंद गुप्ता व मंडल अध्यक्ष रामलाल डबराल ने कहा कि संघ किसी के घर की पनौती नहीं है। संघ संविधान के दायरे में रहकर काम करता है। बैठक की अध्यक्षता अर्जुन सिंह त्यागी व संचालन तरूण भोला ने किया। बैठक में मोती यादव, मनोज रावत, अरूण कुमार, सचिन मित्तल, विनोद कुमार, मुकेश चावला, मदन कुमार, अशोक कुमार, अमित, आशु कौशिक आदि मौजूद रहे।